Back
चंबाघाट श्मशानघाट में अस्थि लॉकर चोरी, परिवार व प्रशासन पर बड़ा सवाल
MSManuj Sharma
Dec 25, 2025 09:51:28
Solan, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के चंबाघाट श्मशानघाट से एक ऐसी मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। यहां श्मशानघाट में बने अस्थि लॉकर से चोरों द्वारा एक मृत महिला की अस्थियां चोरी कर ली गईं।
जानकारी के अनुसार सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 5 में रहने वाली एक महिला की 10 दिन पहले मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने उसकी अस्थियां चंबाघाट श्मशानघाट में बने लॉकर में सुरक्षित रखी थीं, ताकि विधि-विधान के अनुसार उन्हें हरिद्वार ले जाकर विसर्जित किया जा सके।
लेकिन आज सुबह जब परिवार अस्थियां लेने श्मशानघाट पहुंचा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लॉकर पर लगा ताला गायब था और अंदर रखी अस्थियां, साथ ही थाली और लोटा भी चोरी हो चुके थे।
अपने प्रियजन की अंतिम निशानी यूं गायब देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। जिन अस्थियों को श्रद्धा और सम्मान के साथ गंगा में प्रवाहित किया जाना था, उनका इस तरह चोरी हो जाना परिवार के लिए असहनीय पीड़ा बन गया है। परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना इसलिए भी और ज्यादा पीड़ादायक है क्योंकि चंबाघाट श्मशानघाट इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। इसी श्मशानघाट से पहले एक जीवित महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का मामला सामने आया था। वहीं लॉकडाउन के दौरान एक परिवार को किसी और की डेड बॉडी सौंप दिए जाने की गंभीर चूक भी यहीं हुई थी, जिसका खुलासा तब हुआ जब दाहसंस्कार के समय परिजनों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया था।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने श्माशानघाट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि जहां इंसान अपने जीवन की अंतिम यात्रा पर शांति की उम्मीद करता है, वहां भी अगर असुरक्षा और अव्यवस्था हो, तो भरोसा आखिर बचेगा किस पर?
यह मामला सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि मृतकों की गरिमा और जीवितों की भावनाओं को कुचलने का है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी संवेदनशीलता और सख्ती दिखाता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
JSJagmeet Singh
FollowDec 25, 2025 11:22:54Fatehgarh Sahib, Punjab:Update ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਹਰਿਆণা ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ
0
Report
DSDharmindr Singh
FollowDec 25, 2025 11:19:060
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 25, 2025 11:18:440
Report
MSManuj Sharma
FollowDec 25, 2025 11:18:180
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 25, 2025 11:16:160
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 25, 2025 10:58:120
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowDec 25, 2025 10:54:250
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 25, 2025 10:46:390
Report
BSBALINDER SINGH
FollowDec 25, 2025 10:45:340
Report
SKSanjeev Kumar
FollowDec 25, 2025 10:34:090
Report
BSBhushan Sharma
FollowDec 25, 2025 10:33:500
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 25, 2025 10:21:320
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 25, 2025 10:21:160
Report
MSManuj Sharma
FollowDec 25, 2025 10:20:320
Report
MSManish Shanker
FollowDec 25, 2025 10:20:120
Report
