Back
गोवा के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिरमौर के लोक-नृत्य छाए
GPGYAN PRAKASH
Nov 27, 2025 10:17:01
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
सिरमौर के लोक कलाकार इन दिनों गोवा में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की सिरमौर की समृद्ध लोक-संस्कृति की खूशबू बिखेर रहे हैं। सांस्कृतिक दल की अगुवाई वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर जोगिंदर हाब्बी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की शुरुआत 20 नवंबर को हुई। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत द्वारा पणजी में महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर, नंदमूरी बालकृष्णा सहित अनेक फिल्मी हस्तियाँ मंच पर उपस्थित रहीं। यह आयोजन 20 से 28 नवंबर तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन, चंडीगढ़ के सौजन्य से सिरमौर के सांस्कृतिक दल को इस महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन के लिए भेजा गया है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिमाचल के अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, असम, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, दीव-दमन, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति का आकर्षक प्रदर्शन कर रहे हैं। सीबीसी केंद्र की सहायक निदेशक गोपा विश्वास और उपनिदेशक बलजीत सिंह के निर्देशन में पणजी स्थित आइनॉक्स में भारत के सोलह राज्यों की लोक परंपराओं को समय-समय पर मंचित किया जा रहा है। सिरमौर के कलाकार सिरमौर के हाटी ट्रांस-गिरी क्षेत्र की तीन प्रमुख लोकनृत्य विधाओं — हाटी की नाटी, डग्याली नाच और सिरमौर के प्राचीन सिंहटू नृत्य को अपनी पारंपरिक गरिमा और विशिष्ट शैली में प्रस्तुत कर रहे हैं। सिरमौरी लोक विधाओं को पद्मश्री विद्यानंद सरैक तथा डॉ जोगेंद्र हाब्बी के मार्गदर्शन में कलाकारों की लंबी साधना, परिश्रम और समर्पण के साथ तैयार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत और विदेशों से आए सैकड़ों पर्यटक प्रतिदिन सिरमौरी नाटी, डग्याली तथा सिंहटू नृत्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। सांस्कृतिक दल में शामिल कलाकारों में जोगेंद्र, गोपाल, रामलाल, चमनलाल, अमीचंद, संदीप, बिमला, सरोज, अनुजा, आरती आदि प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला से सिरमौर का नाम रोशन कर रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 27, 2025 10:18:430
Report
SKSanjeev Kumar
FollowNov 27, 2025 10:15:460
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 27, 2025 10:03:30Noida, Uttar Pradesh:रोहतक, हरियाणा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोहतक में एक खेल खिलाड़ी के परिवार के सदस्य से मुलाकात की, जो एक अजीब हादसे में निधन हो गया था।
91
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowNov 27, 2025 10:02:4670
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowNov 27, 2025 09:54:0247
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 27, 2025 09:53:4170
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 27, 2025 09:46:2086
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 27, 2025 09:45:3223
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 27, 2025 09:38:09Noida, Uttar Pradesh:ਰੋਹਤਕ, ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ CM ਭਗਵਿੰਦ ਮਾਨ Live
70
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 27, 2025 09:32:36121
Report
NSNavdeep Singh
FollowNov 27, 2025 09:20:09152
Report
MTManish Thakur
FollowNov 27, 2025 09:16:44126
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 27, 2025 09:07:07128
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 27, 2025 09:06:2184
Report