Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173001

नाहन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल, बर्खास्तगी के विरोध में प्रदर्शन तेज

DVDEVENDER VERMA
Dec 27, 2025 06:54:15
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन रेजिडेंट डॉक्टर्स आज हड़ताल पर, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित। नाहन मेडिकल कॉलेज में गेट मीटिंग कर डॉक्टर्स ने जताया विरोध, डॉ राघव नरूला की बर्खास्तगी रद्द करने की मांग। अस्पतालों में डॉक्टर की सुरक्षा हो सुनिश्चित: डॉ विनय रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर आज मेडिकल कॉलेज नाहन में रेजिडेंट डॉक्टर्स स्ट्राइक पर रहे जिसका स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर देखने को मिला। डॉक्टर ने आज गेट मीटिंग कर डॉक्टर राघव नरूला की बर्खास्तगी का विरोध जताया。 IGMC में सामने आए प्रकरण में सरकार द्वारा एक तरफा कार्रवाई करते हुए डॉ राघव नरूला की सेवाओं को समाप्त किया गया है जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में पूरी जाँच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए थी मगर यहां बिना जाँच के एक तरफा कार्रवाई हुई है。 उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की फैसले के मुताबिक जब तक मांग पूरी नहीं होती है रेजिडेंट डॉक्टर्स मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के भीतर अपनी नियमित सेवाएं नहीं देंगे सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अस्पतालों के भीतर चिकित्सकों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए क्योंकि आए दिन डॉक्टर्स के साथ अभद्र व्यवहार के मामले सामने आते हैं जिससे चिकित्सक अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ASARVINDER SINGH
Dec 27, 2025 09:06:34
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर - उपमंडल नादौन के टिल्लू वन बीट क्षेत्र में मरा हुआ सांभर मिला है। हालांकि इसके सींग गायब कर दिए गए थे। ऐसे में यह मामला सींग तस्करी की तरफ भी इशारा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने जांच बैठाई है तथा गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। पुलिस तक मामला पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे लोगों ने सांभर को मृत अवस्था में टिल्लू वन बीट में देखा। इसके बार वन विभाग को मामले की सूचना मिली। मौके पर देखा गया कि मृत सांभर के सींग गायब हैं। इसलिए यह मामला गंभीर हो गया है। वहीं पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की मदद से पोस्टमार्टम करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह जानवर करीब 15 दिन पहले मरा होगा, क्योंकि इसके शरीर के अंग खराब हो रहे थे। वहीं वाइल्ड लाइफ एक्ट में मामला दर्ज करवाया गया है。
0
comment0
Report
BKBIMAL KUMAR
Dec 27, 2025 08:48:01
Anandpur Sahib, Punjab:नंगल के राष्ट्रीय वाटरलैंड में प्रवासी पक्षियों के आने-जाने की गतिविधियाँ प्रवास का आकर्षण हैं, लेकिन मौसमी परिवर्तन और प्रदूषण से पिछले कुछ वर्षों में पक्षियों की आमद घटती जा रही है। लापरवाह मौसम के कारण नदी-झीलों में बर्फबारी से पैदा होने वाले बफर, गहरे ठंड और ठोस जलवायु परिवर्तन प्रवासी पक्षियों को भारत की ठंडे मौसम से आकर्षित करते हैं, और नंगल की वाटरबेड यह मौसमों के दौरान कई देशों से आए इन पक्षियों को अपने यहाँ ठहरने का मौका देती है। हर साल विभिन्न देशों से लाखों किलोमीटर का सफर कर आने वाले ये पक्षी शीतकाल में नंगल के वाटरलैंड में आते हैं और गर्मी के शुरू होते ही वापस अपने देश चले जाते हैं, कई स्थानों पर यह पक्षी यहाँ वर्षभर भी रहने लगते हैं। पर्यावरण प्रेमी इस पर चिंता जता रहे हैं कि लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रवासी पक्षियों की संख्या घटती जा रही है।
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Dec 27, 2025 08:36:11
Chandigarh, Chandigarh:ਐਸ.ਏ.ਐਸ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ 'ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਤੇਜ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ。 26-27 ਦਸੰਬਰ 2025 ਦੀ ਵਿਚਕਾਰਲੀ ਰਾਤ ਨੂੰ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਐਸ.ਏ.ਐਸ ਨਗਰ ਦੇ ਪੀ.ਐਸ ਮਾਜਰੀ, ਸੋਹਾਣਾ, ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਅਤੇ ਹੰਡੇਸਰਾ ਖੇਤਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਥਾਨਕ ਸਥਾਨਾਂ 'ਤੇ ਤਾਲਮੇਲ ਨਾਲ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਕੁੱਲ 20 ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ 15 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, 1 ਜੇਸੀਬੀ ਮਸ਼ੀਨ, 14 ਲੋਡ ਕੀਤੇ ਟਿੱਪਰ, 3 ਲੋਡ ਕੀਤੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਕਰੱਸ਼ਰ ਅਤੇ ਡੰਪ ਮਾਲਕਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਐਸ.ਏ.ਐਸ ਨਗਰ, ਸ੍ਰੀ ਹਰਮਨ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਹੰਸ ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ ਨੇ ਕੀਤੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ 4 ਐਸ.ਪੀ, 6 ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ 8 ਐਸ.ਐੱਚ.ਓ ਅਤੇ 300 ਐਨ.ਜੀ.ਓ/ਈ.ਪੀ.ਓ ਸਨ।
0
comment0
Report
NSNavdeep Singh
Dec 27, 2025 08:19:36
Moga, Punjab:संघणੀ ਧੁੰਦ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ, 4 ਵਹੀਕਲ ਆਪਸ ਚ ਟਕਰਾਏ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ , ਕਈ ਜਖਮੀ ! ਕੋਟ ਇਸੇ ਖਾਂ ਦੇ ਮੋਗਾ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਕੋਟ ਇਸੇ ਖਾਂ ਤੋਂ ਜਾ ਰਹੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੀ ਦੋ ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਵਿਚਾਲੇ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਿਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਧਰਮਕੋਟ ਰੋਡ ਕੋਟ ਇਸੇ ਖਾਂ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ! ਧਰਮ ਕੰਡੇ ਤੋਂ ਇੱਕ ਕੈਂਟਰ ਰੋਡ ਤੇ ਬੈਕ ਚੜ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖ ਕੇ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਰੋਕ ਲਿਆ ਤੇ ਪਿੱਛੋਂ ਆਉਂਦੇ ਇੱਕ ਘੋੜੇ ਟਰੱਕ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਦੋਨਾਂ ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਵਿਚਾਲੇ ਬੜੀ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਪੀਸ ਦਿੱਤਾ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀਆਂ ਲੱਤਾਂ ਟਰੱਕ ਵਿੱਚ ਫਸ ਗਈਆਂ ਤੋ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਇਸ ਤੋਂ ਮਗਰੋਂ ਹੀ ਇੱਕ ਡਿਜ਼ਾਇਰ ਗੱਡੀ ਵੀ ਇਸੇ ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਵੱਜੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਗੱਡੀ ਦਾ ਵੀ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਵਾਲੇ ਸਵਾਰ ਵੀ ਜਖਮੀ ਹੋਏ。
0
comment0
Report
NLNitin Luthra
Dec 27, 2025 08:19:18
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Dec 27, 2025 08:01:31
Shimla, Himachal Pradesh: shimla के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में रेज़िडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं. डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीज़ परेशान हो रहे हैं. रेज़िडेंट डॉक्टरों ने अपने साथी डॉ. राघव की बर्खास्तगी का आदेश रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाज़ी की. रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि साथी डॉक्टर पर की गई कार्रवाई एकतरफ़ा है. इस पूरे मामले में उनका पक्ष भी सुना जाना चाहिए था. मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बावजूद दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी. ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. IGMC के रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहेल शर्मा ने डॉ. राघव की बर्खास्तगी के आदेश रद्द करने की मांग उठायी. इसके अलावा वे अस्पताल में अन्य डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए भी पुख़्ता कदम उठाये जाने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही मारपीट की घटना के बाद जिन लोगों ने अस्पताल में आकर डॉक्टर को धमकाने का काम किया, उन पर भी FIR दर्ज करने की मांग हो रही है.
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Dec 27, 2025 07:50:07
0
comment0
Report
MSManish Shanker
Dec 27, 2025 07:40:09
0
comment0
Report
JSJagmeet Singh
Dec 27, 2025 07:38:58
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top