Back
पांवटा साहिब में देसी कट्टे से हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार
GPGYAN PRAKASH
Nov 23, 2025 13:31:29
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
देसी कट्टे से हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद
पांवटा साहिब पुलिस ने देसी कट्टे से हत्या के प्रयास के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हमजा नामक युवक को उत्तराखंड के सेलाकुई से गिरफ्तार किया है और उसके द्वारा कुछ अन्य युवकों को प्रदान किया गया देसी प pistl भी बरामद कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी हमजा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में कई मामलों में वांछित है।
गिरफ्तार आरोपी ने कुछ दिनों पहले पांवटा साहिब के देवी नगर क्षेत्र में एक युवक पर देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास किया था मगर, इसका देसी कट्टा नहीं चला। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो-तीन युवकों के बूरी तरह से पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपी हमजा अपने साथियों के साथ फरार चल रहा था। बीते दिन हरियाणा पुलिस ने हमजा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। उधर हमजा की तलाश कर रही पांवटा साहिब पुलिस को उसके उत्तराखंड में होने का इनपुट मिला। बीती रात्रि पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने उत्तराखंड के सेलाकुई में एक मकान में दबिश दी। जहां आरोपी हमजा पुलिस के हत्या चढ़ा। प्रारम्भिक पूछताछ में ही आरोपी ने उसके द्वारा इस्तेमाल किए हथियारों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दे दी। आरोपी ने पांवटा साहिब को उन युवकों के बारे में जानकारी दी जिनको उसने देसी प Pistl दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त युवकों के निवास पर छापा मारा और वहां से देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। फिलहाल पुलिस ने हमजा और उसके साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताते चलें कि हमजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भी कई मामलों में केस दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस का भी वांछित अपराधी है। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और इसके साथियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
193
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowNov 23, 2025 14:48:020
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 23, 2025 14:36:3665
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 23, 2025 14:35:58Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की
70
Report
ASAvtar Singh
FollowNov 23, 2025 14:33:2980
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 23, 2025 14:20:16107
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 23, 2025 14:19:2771
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 23, 2025 14:04:24159
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 23, 2025 14:03:25183
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 23, 2025 14:02:2893
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 23, 2025 13:36:17174
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 23, 2025 13:18:03120
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 23, 2025 13:16:29Noida, Uttar Pradesh:A joint team of NCB and Delhi Police busted a drug cartel by seizing 328 kg of methamphetamine worth Rs 262 crore in New Delhi and arresting two people.
142
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 23, 2025 13:02:55Noida, Uttar Pradesh:Union minister S Ravneet Singh reaction on Chandigarh and Punjab university elections
88
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 23, 2025 13:01:41242
Report