Back
मंडी के पानी के संकट का नया हल: 970 मीटर पाइपलाइन से निर्बाध जल
NSNitesh Saini
Dec 12, 2025 13:35:25
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
उहल पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन की स्कोर के पास बदलेगी अलाइनमेंट - मुकेश अग्निहोत्री
उप-मुख्यमंत्री ने सकोर गांव के समीप मुख्य पाइप लाइन का लिया जायजा
मंडी :
एंकर : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को मंडी शहर के लिए ऊहल नदी से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर गांव के समीप पाइप लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस मुख्य पाइप लाइन के स्थिरिकरण के लिए स्थायी समाधान करने तथा शहर के लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उहल नदी से मंडी शहर की मुख्य पेयजल योजना के तहत हाल की जल त्रासदी में पहाड़ दरकने से 28 किलोमीटर लाइन कई जगह बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसके समाधान के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी की विशेषज्ञ टीम से निरीक्षण करवाया गया और उनके सुझावों पर लाइन का रिलाइनमेंट कार्य जारी है।
उन्होंने बताया कि भूस्खलन वाले हिस्से को बाइपास करते हुए 450 मि.मी. की 970 मीटर नई ग्रैविटी मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी और बार-बार की मरम्मत लागत घटेगी, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था और मजबूत बनेगी।
जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने उप-मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस बार की बरसात में सकोर गांव के पास भारी भूस्खलन से यह मुख्य पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होती रही है। यहां लगभग 300 मीटर के क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्ख्लन के कारण सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिससे मुख्य पाइप लाइन को स्थिर रखना चुनौतिपूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस लाइन के बाइपास करने के लिए 450 मिली मीटर व्यास की पाइप लाइन बिछाना प्रस्तावित है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 970 मीटर है। रियागड़ी से लेकर मंडी तक इस योजना के तहत 16 एमएलडी पानी की आपूर्ति प्रतिदिन की जाती है।
वही, उप-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सबसे बेहतर उपाय करने पर बल देते हुए कहा कि यह योजना मंडी शहर की लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को निर्बाध पानी की आपूर्ति हर मौसम में जारी रखी जाए। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता उपेंद्र वैद्य ने प्रस्तावित कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
मिल्क फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, एसडीएम मंडी रूपिंद्र कौर सहित जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 12, 2025 14:21:440
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 12, 2025 14:16:560
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 12, 2025 14:03:580
Report
NSNavdeep Singh
FollowDec 12, 2025 14:03:260
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 12, 2025 14:02:590
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 12, 2025 13:54:110
Report
JSJagmeet Singh
FollowDec 12, 2025 13:34:530
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 12, 2025 13:16:160
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 12, 2025 13:08:440
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 12, 2025 13:08:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 12, 2025 13:06:480
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 12, 2025 13:00:540
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 12, 2025 12:51:080
Report
VKVipan Kumar
FollowDec 12, 2025 12:50:480
Report