Back
ईमानदारी की मिसाल: सुंदरनगर डिपो के कर्मियों ने 1 लाख लौटाया
NSNitesh Saini
Jan 24, 2026 06:46:57
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के सुंदरनगर डिपो से जुड़ी एक प्रेरणादायक घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी हमारे समाज में जीवित है। मनाली से दिल्ली रूट पर संचालित हो रही बस नंबर HP31D-3865 के परिचालक रमेश कुमार और चालक संतोष कुमार ने अपनी ईमानदारी और इंसानियत से न सिर्फ विभाग का मान बढ़ाया, बल्कि समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण भी पेश किया है। जानकारी के अनुसार जब बस दिल्ली पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया, तो रूट समाप्त होने के बाद दोनों स्टाफ सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बस का पूरा निरीक्षण किया। यह उनकी नियमित और सराहनीय कार्यशैली का हिस्सा था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी यात्री का कोई सामान, पर्स या जरूरी वस्तु बस में न छूट गई हो। इसी दौरान उन्हें एक वॉलेट मिला, जिसे खोलकर देखने पर उसमें पूरे 1 लाख रूपये की राशि मौजूद थी. इतनी बड़ी रकम देखकर भी दोनों कर्मचारियों का ईमान नहीं डगमगाया। उन्होंने वॉलेट में मिले दस्तावेजों और कॉन्टैक्ट नंबर के आधार पर असली मालिक से संपर्क किया। फोन पर पूरी जानकारी की पुष्टि करने के बाद सही व्यक्ति को बुलाया गया। जब वॉलेट के असली मालिक की पहचान सुनिश्चित हो गई, तो दोनों ने पूरा पैसा सुरक्षित, सम्मानपूर्वक और पूरी ईमानदारी के साथ उसे लौटा दिया। अपनी खोई हुई बड़ी रकम वापस पाकर यात्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने HRTC स्टाफ का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। सोचने वाली बात यह है कि एक लाख रुपये जैसी बड़ी रकम कोई भी अपने पास रख सकता था और शायद किसी को कभी पता भी न चलता हैं, लेकिन सुंदरनगर डिपो के इन कर्मियों ने पैसों से ऊपर अपने ज़मीर, ईमानदारी और इंसानियत को रखा। यही असली चरित्र है, यही असली सेवा भावना है और यही HRTC की सच्ची पहचान है। इस सराहनीय कार्य से यह संदेश जाता है कि आज भी समाज में ऐसे लोग मौजूद हैं जो नैतिक मूल्यों और कर्तव्य को सर्वोपरि मानते हैं। रमेश कुमार और संतोष कुमार जैसे कर्मचारी वास्तव में विभाग का गौरव हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत भी। HRTC प्रबंधन और आम जनता ने भी दोनों की खुले दिल से प्रशंसा की है। ऐसे कर्मियों पर गर्व है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowJan 24, 2026 08:30:450
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowJan 24, 2026 08:15:12Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਝਬੇਲਵਾਲੀ ਨੇੜੇ ਕਾਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ। ਗੱਡੀ ਮੁਕਤਸਰ ਤੋਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੂੰ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਸੀਐਨਜੀ ਗੈਸ ਕਾਰਨ ਲੱਗੀ ਅੱਗ। ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਰਿਹਾ ਬਚਾਅ。
0
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 24, 2026 08:06:03Chandigarh, Chandigarh:ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਵਿੱਚ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂ
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਰਿਵਿਊ ਮੀਟਿੰਗ
2026 ਦੇ ਚੋਣ ਪਲਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਰਣਨੀਤੀ ਤਿਆਰ.
0
Report
NSNaresh Sethi
FollowJan 24, 2026 07:33:410
Report
KCKhem Chand
FollowJan 24, 2026 07:33:300
Report
MSManish Shanker
FollowJan 24, 2026 07:33:160
Report
KSKapil sharma
FollowJan 24, 2026 07:32:050
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 24, 2026 07:22:260
Report
KSKapil sharma
FollowJan 24, 2026 07:20:270
Report
KSKapil sharma
FollowJan 24, 2026 07:01:05Noida, Uttar Pradesh:नांदेड़ साहिब
श्री सचखंड में निकाला जा रहा है नगर कीर्तन
पांच प्यारो की अगुवाई में निकाला जा रहा है नगर कीर्तन
नगर कीर्तन में लोकल संगत के साथ साथ बाहर से आई संगत ने भरी हाजिरी
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 24, 2026 06:47:100
Report
NLNitin Luthra
FollowJan 24, 2026 06:46:240
Report
MSManish Sharma
FollowJan 24, 2026 06:34:300
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 24, 2026 06:18:500
Report