Back
RS Bali का पलटवार: होटल डील पर आरोप गलत, मानहानि की धमकी
VKVipan Kumar
Sept 29, 2025 15:02:48
Dharamshala, Himachal Pradesh
होटल डील विवाद पर आरएस बाली का पलटवार, मानहानि का दावा करेंगे
एंकर : पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट रैंक आरएस बाली ने होटल डील को लेकर लगाए गए सभी आरोप खारिज किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना तथ्य जाने काला अक्षर भैंस बराबर वाली सोच के तहत राजनीति कर रहा है। अब वे मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे और आरोप लगाने वालों को कानूनी नोटिस भेजेंगे। सोमवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में आरएस बाली ने स्पष्ट किया कि पालमपुर के निजी होटल को 24 करोड़ में खरीदा गया था। इसमें से 18 करोड़ सेंट्रल बैंक से लोन लिया गया और 6 करोड़ बैंक खाते से भुगतान किया गया। पूरा सौदा चेक और डिमांड ड्राफ्ट से पारदर्शी तरीके से हुआ। उन्होंने बताया कि ओटीएस स्कीम सिर्फ उनके लिए नहीं थी, बल्कि 2022 की आरबीआई गाइडलाइन के तहत पिछली सरकार के समय भी लोगों को इसका लाभ मिला था। होटल मालिक ने कुल 23.55 करोड़ का लोन लिया था और 33.63 करोड़ बैंक को चुका चुके थे। ओटीएस के तहत नवंबर 2022 में 2.20 करोड़ जमा कराए गए।
बाली ने कहा कि उनकी पत्नी ने समाचार में विज्ञापन देखने के बाद ईमेल के जरिए होटल मालिकों से संपर्क किया था। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी और बहन को लेकर फैलाई जा रही गलत खबरों को उन्होंने राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोप लगाने वाले सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
बाईट : आरएस बाली अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम एवं विधायक
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 29, 2025 15:18:352
Report
ASAvtar Singh
FollowSept 29, 2025 15:15:330
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowSept 29, 2025 15:03:000
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 29, 2025 15:02:080
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 29, 2025 14:06:130
Report
RMRakesh Malhi
FollowSept 29, 2025 14:06:010
Report
AJAnil Jain
FollowSept 29, 2025 14:03:240
Report
AJAnil Jain
FollowSept 29, 2025 14:03:130
Report
KBKulbir Beera
FollowSept 29, 2025 14:03:000
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 29, 2025 13:48:35Chandigarh, Chandigarh:ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ, ਗੁਰੂਗ੍ਰਾਮ ਤੋਂ Live
3
Report
BSBhushan Sharma
FollowSept 29, 2025 13:32:370
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowSept 29, 2025 13:32:270
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 29, 2025 13:07:110
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 29, 2025 13:06:140
Report