Back
जाछ पंचायत के 150 परिवारों की राह खुलवाने की मांग, मार्ग बंद से किसान परेशान
BSBhushan Sharma
Nov 18, 2025 08:44:28
Nurpur, Himachal Pradesh
जाछ पंचायत के 150 परिवारों की राह बंद
वर्षों से लटकी समस्या—समाधान न हुआ तो ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन
जाछ पंचायत के वार्ड नंबर 5 और 6 के लगभग 150 परिवार पिछले कई वर्षों से उस मार्ग पर निर्भर थे, जो तत्कालीन एग्रो इंडस्ट्री परिसर के बीचों-बीच होकर बासा वज़ीरां को जसूर से जोड़ता था। यह रास्ता स्थानीय लोगों के लिए गांव तक पहुंचने का प्रमुख और सबसे छोटा मार्ग था。
परिसर का क्षेत्र एनडीआरएफ को स्थानांतरित होने के बाद यह रास्ता पूरी तरह आम जनता के लिए बंद कर दिया गया। इसके चलते हरिजन बस्ती के परिवारों को अब बोड़ होकर करीब 5 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जबकि पहले यह दूरी सिर्फ आधा किलोमीटर थी。
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से उनकी खेती-बाड़ी भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरण खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे कई उपजाऊ जमीनें बंजर होने लगी हैं。
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में नूरपुर प्रवास के दौरान राजस्व एवं बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी से मिला। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी जाछ परिसर के एक कोने से आमजन के लिए नया मार्ग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रस्ताव अब वीसी, नौणी विश्वविद्यालय के कार्यालय में स्वीकृति हेतु भेजा गया है。
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्री जगत सिंह नेगी के प्रयासों की सराहना करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की, ताकि दलित समाज को राहत मिल सके。
इस मौके पर जाछ पंचायत के प्रभावित परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे。
एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने कहा—
“यह मामला हमारे ध्यान में है। इन गांववासियों को रास्ते की परेशानी है। हम इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों और संबंधित विभागों से लगातार बात कर रहे हैं।”
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे。
156
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
HSHitesh Sharma
FollowNov 18, 2025 10:08:240
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 18, 2025 10:06:140
Report
NRNARINDER RATTU
FollowNov 18, 2025 10:04:270
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 18, 2025 10:04:070
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowNov 18, 2025 10:00:240
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 18, 2025 09:48:1589
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 18, 2025 09:47:5188
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 18, 2025 09:47:0532
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowNov 18, 2025 09:39:25Firozpur, Punjab:पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ फिरोजपुर आर एस एस कार्यकर्ता नवीन की अंतिम अरदास में पहुंचे
44
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 18, 2025 09:03:32146
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 18, 2025 08:57:19193
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 18, 2025 08:55:28137
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 18, 2025 08:54:08104
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 18, 2025 08:28:40146
Report