Back
कांग्रेस ने अनुराग शर्मा को राज्यसभा के लिए नामित किया; कांगड़ा राजनीति में हलचल
ACAnup Chand Dhiman
Mar 05, 2026 17:15:45
Palampur, Himachal Pradesh
अनूप धीमान
लोकेशन पालमपुर
पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप से राज्यसभा की दहलीज़ तक पहुंचे अनुराग शर्मा
कौन हैं कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता अनुराग शर्मा
हिमाचल की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है। प्रदेश की राजनीति में कांगड़ा जिले के प्रभाव को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने अपनी ताजा सूची में बड़ा उलटफेर करते हुए, राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए कांगड़ा जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है और अब यह फैसला न केवल सांगठनिक निष्ठा का सम्मान माना जा रहा है, बल्कि आगामी चुनावों से पहले क्षेत्रीय संतुलन साधने की एक सोची-समझी रणनीति भी है। नामांकन प्रक्रिया महज एक कागजी औपचारिकता नहीं, बल्कि कांग्रेस की एकजुटता का प्रदर्शन होगी。
कौन हैं अनुराग शर्मा
अनुराग शर्मा कोई नया नाम नहीं हैं, बल्कि वे कांग्रेस के जमीनी सिपाही रहे हैं। वर्तमान में कांगड़ा जिला कांग्रेस की कमान संभाल रहे शर्मा ने पार्टी के भीतर लंबे समय तक पसीना बहाया है। हाईकमान के इस फैसले ने कांगड़ा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है, क्योंकि इसे सीधे तौर पर संगठन के प्रति वफादारी का इनाम देखा जा रहा है।
29 अगस्त 1978 को ज़िला कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल के बीड़ में जन्मे अनुराग शर्मा ने में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में प्रवेश किया था और 1998-1999 में गोस्वामी गणेश दत्त स्नातन धर्म कॉलेज बैजनाथ में एनएसयूआई कैंपस प्रेसिडेंट रहे थे एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता रहे अनुराग वर्ष 1996 से 2001 तक एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रहे वहीं 2002 से 2006 तक जिला कांगड़ा यूथ कांग्रेस में बतौर महासचिव रहे
तो 2007 से से 2012 तक ब्लॉक कांग्रेस में महासचिव के पद पर रहे उसके बाद 2014 से 2019 तक अनुराग शर्मा हिमाचल कांग्रेस में सचिव के पद पर रहे है। वर्तमान में अनुराग शर्मा जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं वहीं अनुराग शर्मा विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को बढ़ाने केन लिये लिए दिन रात प्रयासरत रहते हैl। अनुराग शर्मा 2010 से 2020 तक बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक रहे वहीं 2020 से अब तक वो बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं इस दौरान बीड़ में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप करवाने में भी महत्वपूर्ण योगदान उनका रहा है
अनुराग शर्मा ने बैजनाथ के कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की
संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करना किसी भी नेता के लिए गौरव की बात होती है। इस सीट पर जीत का मतलब है—केंद्र में प्रदेश की आवाज को मजबूती देना। कांग्रेस के लिए यह चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे राज्य में पार्टी की पकड़ और नेतृत्व की साख दांव पर लगी है।
वहीं उनके इस चयन के बाद उनके क्षेत्र में खुशी की लहर है
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 05, 2026 18:00:21Noida, Uttar Pradesh:Mohali, SAS NAGAR (PUNJAB): ICC T20 MEN’S WORLD CUP/ INDIA VS ENGLAND 2ND SEMI-FINAL MATCH/ VISUALS/ VOX POP
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 05, 2026 17:45:310
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 05, 2026 17:31:40Chandigarh, Chandigarh:पंजाब सरकार ने कमल किशोर यादव को बहाल कर जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के सेक्रेटरी की नियुक्ति
0
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 05, 2026 17:00:410
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 05, 2026 16:18:510
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 05, 2026 16:18:230
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 05, 2026 15:35:050
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 05, 2026 15:34:100
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 05, 2026 15:33:390
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 05, 2026 15:17:040
Report
KSKapil sharma
FollowMar 05, 2026 15:00:370
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 05, 2026 14:32:310
Report
KSKapil sharma
FollowMar 05, 2026 14:30:350
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 05, 2026 14:18:150
Report