Back
सुजानपुर होली उत्सव का उद्घाटन: करोड़ों रुपए की पेयजल और विकास योजनाओं की घोषणाएं
ASARVINDER SINGH
Mar 02, 2026 02:31:33
Hamirpur, Himachal Pradesh
चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से चबूतरा की पेयजल योजना का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर 134 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सुजानपुर में बस अड्डे के निर्माण के लिए 7.50 करोड़ रुपए और करोट में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 13.50 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। सैनिक स्कूल के लिए भी पांच करोड़ और सुजानपुर-संधोल सड़क के लिए 34 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
उन्होंने जोल में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह का निर्माण करने और संधोल-घुमारवीं-चंडीगढ़ बस और टौणी देवी-झनिक्कर- लदरौर- चंडीगढ़ बस सेवा आरंभ करने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि सुजानपुर के होली उत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की अधिसूचना शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी।
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित करके होली उत्सव की प्रथम संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया और गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की दो एनसीसी कैडेट्स अनुराधा और रुचि ठाकुर तथा मेधावी छात्रा काशवी लोहिया को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देने के साथ-साथ क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।
इसी दौरान शाम होते ही टीहरा के ऐतिहासिक किले से राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के आयोजन स्थल चौगान की ओर आकाशीय लालटेनें उड़ाई गईं, जिससे सुजानपुर का आसमान इन आकाशीय लालटेनों की रोशनी से जगमगा उठा। उत्सव के उद्घाटन अवसर पर इस अदभुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKuldeep Singh
FollowMar 02, 2026 04:31:420
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 02, 2026 04:31:250
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 02, 2026 04:31:130
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 02, 2026 04:30:310
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 02, 2026 04:19:060
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 02, 2026 03:46:37Noida, Uttar Pradesh:Drone aerial views reveal heavy damage at central Israel missile impact site
0
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 02, 2026 03:45:440
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 02, 2026 03:16:420
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 02, 2026 02:31:19Noida, Uttar Pradesh:IDF blasts IRGC centre in Tehran after Supreme Leader Khamenei killed in US-Israel strikes
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 02, 2026 02:31:080
Report
0
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 17:30:080
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 01, 2026 17:16:310
Report
KSKapil sharma
FollowMar 01, 2026 17:00:520
Report
