Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

हिमाचल में प्राकृतिक खेती से किसान की आय दोगुनी, खाद्यान्न सुरक्षा और पर्यावरण बचाव

ASARVINDER SINGH
Nov 16, 2025 07:32:37
Hamirpur, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर सुरक्षित खाद्यान्न पैदा करने तथा पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक बेहतरीन मिसाल पेश कर चुके मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयास बहुत ही उत्साहजनक परिणाम सामने ला रहे हैं। अब प्रदेश के कोने-कोने में हजारों किसान प्राकृतिक खेती को अपनाने लगे हैं और उनकी आय में अच्छी-खासी वृद्धि देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री के अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर में भी कई किसानों ने प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसी पंचायत के गांव जमनोटी के कमल किशोर आज प्राकृतिक खेती करके अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे हैं। जमनोटी के साथ लगते गांव की एक और प्रगतिशील किसान कुसुम लता तथा उनके पति मदन लाल ने भी लगभग तीन वर्ष पहले कृषि विभाग की आतमा परियोजना के अधिकारियों की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से प्राकृतिक खेती को अपनाया और आज वे भी कई तरह की सब्जियां पैदा करके एक सीजन में ढाई से तीन लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं। कुसुम लता ने बताया कि उनके पति मदन लाल होमगार्ड्स से रिटायर हुए हैं और अब अपनी लगभग 5 कनाल भूमि पर विशुद्ध रूप से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। आजकल उन्होंने मूली, फूल गोभी, बंद गोभी, पीली गोभी, ब्रॉकली, मटर और अन्य सब्जियां लगाई हैं। उन्होंने अपने खेतों में न तो कोई रासायनिक खाद डाली है और न ही किसी जहरीले रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग किया है। इसी प्रकार, कमल किशोर भी अपने खेतों में केवल गोबर की खाद डाल रहे हैं और फसलों में कीड़ा इत्यादि लगने पर केवल जीवामृत और घर में ही तैयार किए जाने वाले अन्य घोल का छिड़काव कर रहे हैं। उनका कहना है कि रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों के बजाय केवल गोबर, जीवामृत और घर में ही तैयार किए गए घोल का प्रयोग करने से उनकी खेती का खर्चा लगभग शून्य हो गया है तथा पैदावार भी अच्छी हो रही है। प्राकृतिक खेती से तैयार सब्जियां स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित एवं पौष्टिक हैं और बाजार में इनके अच्छे दाम मिल रहे हैं। यानि प्राकृतिक खेती से उनका डबल फायदा हो रहा है। उन्हें बाजार से महंगे रासायनिक खाद और कीटनाशक खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और पैदावार भी अच्छी हो रही है। जमीन की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। इस प्रकार, प्राकृतिक ने ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर के कई किसानों को खुशहाली की राह दिखाई है।
171
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AJAnil Jain
Nov 16, 2025 09:01:36
Lehragaga, Punjab:Lehragaga ਪਿੰਡ- ਦੇਹਲਾ ਸੀਹਾ, ਜਿਲ੍ਹਾ - ਸੰਗਰੂਰ ਛੋਟੇ ਜਿਹੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਵਿਵਾਦ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਪੂਰਾ ਪਿੰਡ ਹੋਇਆ ਆਹਮੋ ਸਾਹਮਣੇ,,ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਘੇਰੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਮੂُنਕ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇਹਲਾ ਸੀਹਾਂ ਚ ਵਿਧਵਾ ਨੂੰਹ ਤੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਛੋਟੇ ਜਿਹੇ ਵਿਵਾਦ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਵੱਡਾ ਰੂਪ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਘੇਰੀ ਪਿੰਡ ਆਏ ਐਸਐਚਓ ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਦੀ ਗੱਡੀ , ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਸਮੇਤ ਹੋਰਨਾਂ ਨੂੰ ਲਿਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਗਲੀਆਂ ਚ ਟਰਾਲੀਆਂ ਖੜੀਆਂ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ, ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖੋਲੇ ਰਸਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦਰਜਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਸਮੇਤ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਅਣਪਛਾਤਿਆਂ ਤੇ ਕੀਤੇ ਦੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਪਿੰਡ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ, ਬੀਕੇਯੂ ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਦਾ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਸਮਰਥਨ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਮੂਨਕ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇਹਲਾ ਸੀਹਾਂ ਵਿਖੇ ਵਿਆਹੀ ਗਗਨਦੀਪ ਕੌਰ ਦਾ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਅਤੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ , ਕਈ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ , ਸਾਲ ਕ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਲੱਗ ਪਈ ਸੀ ਤੇ ਦੋ ਕੁ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸਹੁਰੇ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਇੱਕ sਾਈਡ ਤੇ ਦੋ ਕਮਰੇ ਰਹਿਣ ਲਈ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਸੀ ਫਿਰ ਉਸਦੇ ਸਹੁਰੇ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਨੂੰਹ ਖਿਲਾਫ ਮਕਾਨ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨ ਦੀ ਦਰਖਾਸਤ ਦੇ ਕੇ ਪਰਚਾ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਤੇ ਨੂੰਹ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਦੋ ਕਮਰਿਆਂ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਦੁਬਾਰਾ ਆਪਣੇ ਕੋਲ ਲੈ ਲਿਆ ਸੀ , ਜਦ ਕਿ ਪੂਰਾ ਪਿੰਡ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਨੂੰ ਗਗਨਦੀਪ ਕੌਰ ਦੇ ਪੱਖ ਵਿੱਚ ਖੜਾ ਸੀ , ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਜਦੋਂ ਮੁੜ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਨੇ ਇਕੱਠਾ ਹੋ ਕੇ ਗਗਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੂੰ ਉਸ ਕਮਰੇ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਦਵਾਇਆ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਸਹੁਰੇ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਪਿੰਡ ਦੇਹਲਾ ਸੀਹਾਂ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਪੰਚ ਸਮੇਤ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚਾਂ ਤੇ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਜਦੋਂ ਲਿਜਾਣ ਲੱਗਿਆ ਤਾਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਗੱਡੀਆਂ ਦਾ ਕਰੋ ਕਰ ਲਿਆ ਤੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਛੁਡਾ ਲਿਆ उस ਮੌਕੇ ਸਥਿਤੀ ਕਾਫੀ ਤਣਾਅਪੂਰਨ ਬਣੀ ਰਹੀ ਬਾਈਟ - ਗਗਨਦੀਪ ਕੌਰ ਬਾਈਟ - ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਪੰਚ ਬਾਈਟ - ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਬਾਈਟ - ਰਾਮਫਲ ਸਿੰਘ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਬਾਈਟ - ਨਵ ਨਿਯੁਕਤ ਐਸਐਚਓ ਮੂਣਕ
60
comment0
Report
BNBISHESHWAR NEGI
Nov 16, 2025 08:56:42
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:रामपुर के दूर दराज इलाका कुखी दरकाली की चेतना नेगी ने बताया कि लवी मेला देखने आए थे तो उन्होंने देखा कि यहाँ पर बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से बहुत सुंदर प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मे उन महिलाओं के चित्र लगाए गए हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में आगे पहुंची है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। वे चाहते हैं कि समाज लड़का लड़की में भेदभाव ना करें। लड़कियों को आगे बढ़ाना बाई और उन्हें सशक्त करना है। इस संदेश को हर क्षेत्र में फैलाना है。 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलू ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर के उनके विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। हमें महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करना है। लोग बेटा बेटी में भेद समझते हैं इस भेद को मिटाना है।आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं, चाहे वह देश की राष्ट्रपति हो या फिर सेना, खेल, डाक्टर और इंजीनियर। आज दौर बदल चुका है, बेटियों को पहले गर्भ में ही मार दिया जाता था。 पिंकू नेगी ने बताया अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर बाल विकास परियोजना के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। उसमें महिला सशक्तिकरण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बेटा और बेटी एक समान है. लेकिन कुछ लोगों के रूढ़िवादी विचार से बेटियों को कम आँका जाता है और जन्म से पहले ही कोख मे मार दिया जाता है। हम इस सोच को बदलने के लिए प्रयासरत है।
26
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Nov 16, 2025 08:34:06
46
comment0
Report
BNBISHESHWAR NEGI
Nov 16, 2025 08:34:00
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:महिला सशक्तकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सन्देश दूर दराज गाँव से आने वाले लोगों तक पहुँचाने के लिए लवी मेला मैदान मे बाल विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी मे उन प्रतिभावन महिलाओं एवं युवतियों के छायाचित्र लगा कर उन की उपलब्धयां दर्शाई गई है, ताकि ग्रामीण लोगों मे कन्या भ्रूण हत्या एवं बेटा बेटी मे किए जाने वाले भेद को खत्म किया जा सके। प्रदर्शनी मे महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही योजना से भी अवगत कराया जा रहा है। बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी से ग्रामीण महिलाएं सीख ले रही है। रामपुर के दूर दराज इलाका कुखी दरकाली की चेतना नेगी ने बताया कि लवी मेला देखने आए थे तो उन्होंने देखा कि यहां पर बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से बहुत सुंदर प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मे उन महिलाओं के चित्र लगाए गए हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में आगे पहुंची है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। वे चाहते हैं कि समाज लड़का लड़की में भेदभाव ना करें। लड़कियों को आगे बढ़ाना बाई और उन्हें सशक्त करना है। इस संदेश को हर क्षेत्र में फैलाना है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलू ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर के उनके विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। हमें महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करना है। लोग बेटा बेटी में भेद समझते हैं इस भेद को मिटाना है।आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं, चाहे वह देश की राष्ट्रपति हो या फिर सेना, खेल, डाक्टर और इंजीनियर। आज दौर बदल चुका है, बेटियों को पहले गर्भ में ही मार दिया जाता था। पिंकू नेगी ने बताया अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर बाल विकास परियोजना के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। उसमें महिला सशक्तिकरण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बेटा और बेटी एक समान है. लेकिन कुछ लोगों के रूढ़िवादी विचार से बेटियों को कम आँका जाता है और जन्म से पहले ही कोख मे मार दिया जाता है। हम इस सोच को बदलने के लिए प्रयासरत है।
98
comment0
Report
NSNitesh Saini
Nov 16, 2025 08:33:21
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भर हिमाचल की नई इबारत लिख रहे प्रदेश के किसान प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से बढ़ी किसानों की आय और मनोबल बल्ह टिक्कर के लेख राम की आय में बढ़ोतरी, मक्की बेचकर कमाए 48 हजार रुपए मंडी में मक्की की खरीद शुरू कृषि विभाग के परियोजना उपनिदेशक हितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 14 नवम्बर 2025 से जिला में मंडी तथा सुंदरनगर संग्रह केंद्रों पर मक्की की खरीद आरंभ कर दी गई है। सुंदरनगर केंद्र में 48 किसानों से लगभग 142.25 क्विंटल मक्की खरीदी गई। मंडी केंद्र में 16 किसानों से करीब 18.80 क्विंटल मक्की की खरीद हुई। समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से चहके किसान: प्रदेश सरकार द्वारा मक्की के समर्थन मूल्य में 10 रुपए तथा गंदम के मूल्य में 20 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी से किसान चहक रहे हैं। सुंदरनगर संग्रह केंद्र में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की बेचने पहुंचे शिव सिंह ने सात क्विंटल मक्की विभाग को बेची। उन्होंने कहा कि मूल्य बढ़ोतरी और प्रति क्विंटल 200 रुपए ढुलाई भाड़ा सरकार की ओर से दिया जा रहा है। इससे किसानों की आय और उनका मनोबल बढ़े हैं। धनयारा निवासी हुक्म चंद ने 2.50 क्विंटल तथा सुक्का रियुर के चंचल शर्मा ने 5 क्विंटल मक्की की बिक्री की। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार की नीतियों से किसानों को बहुत फायदा मिल रहा है। कृषि विभाग के अनुसार, जिला मंडी में वर्ष 2024-25 भी प्राकृतिक खेती के लिए बेहद उत्साहजनक रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान ने प्राकृतिक खेती से तैयार अपनी उपज विभाग को बेची। 13 नवंबर, 2025 से पहले 328 किसानों से प्राकृतिक खेती से तैयार 651.33 क्विंटल मक्की, 15 किसानों से 2.982 मीट्रिक टन कच्ची हल्दी तथा 152 किसानों से 290.67 क्विंटल गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर की गई।
53
comment0
Report
MTManish Thakur
Nov 16, 2025 08:32:25
25
comment0
Report
RKRAMAN KHOSLA
Nov 16, 2025 07:49:48
Hoshiarpur, Punjab:हुਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ CIA ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਦਾ ਸਾਂਝਾ ਓਪਰੇਸ਼ਨ 83760 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਅਤੇ ਕੈਂਪਸੂਲ ਅਤੇ ਤੀਨ ਅਰੋਪੀ ਗਿਰਫਤਾਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਇਕ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਅਤੇ ਕੈਂਪਸੂਲ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਮਾਤਰਾ ਵਿਚ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਹਨ ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 83 ਹਜਾਰ 760 ਹੈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਂਦੇ DSP ਸਿਟੀ ਦੇਵ ਦੱਤ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਇਕ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ CIA ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਇਕ ਸਾਂਝਾ ਰੇਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚ ਕੁਲ ਤਿੰਨ ਅਰੋਪੀ ਗਿਰਫਤ ਵਿਚ ਲੈਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿਚ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਅਤੇ ਕੈਂਪਸੂਲ ਬਰਾਮਦ ਕਰਨ ਵਿਚ ਸਫ਼ਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਅਗਲੀ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ
124
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Nov 16, 2025 07:31:03
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की। इस दौरान पर उन्होंने बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता के संरक्षण पर चर्चा की। राजेश धर्माणी ने कहा कि इंटरनेट के युग में प्रेस की विश्वसनीयता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि तकनीक का युग सभी के लिए एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता और जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि मीडिया को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना जरूरी है। राजेश धर्माणी ने कहा कि बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया को तथ्यों की जांच करनी चाहिए और सही जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीक का युग सभी के लिए एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि मीडिया को तकनीक का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए。
144
comment0
Report
AAAsrar Ahmad
Nov 16, 2025 07:17:40
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में 82.53 किलो कोकीन केस: ED की छापेमारी, 70 लाख रुपये कैश बरामद, 110 बैंक अकाउंट फ्रीज ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में दिल्ली-एनसीआर और जयपुर के 5 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 14 नवंबर 2025 को की गई। छापों के दौरान ED ने 70 लाख रुपये नकद, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं। यह मामला नवंबर 2024 में NCB द्वारा पकड़ी गई 82.53 किलो कोकीन से जुड़ा है। जांच के दौरान ED को यह भी पता चला कि इसके साथ-साथ एक ऑनलाइन बेटिंग और जुआ नेटवर्क भी चल रहा था, जो मोबाइल ऐप के ज़रिए ऑपरेट किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने 110 'म्यूल' बैंक अकाउंट फ्रीज किए—जिनमें से 73 UPI और डिजिटल वॉलेट से जुड़े थे। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल बेटिंग से आने-जाने वाले पैसों को घुमाने के लिए किया जा रहा था। जब्त डिजिटल डेटा से यह भी खुलासा हुआ है कि दुबई आधारित क्रिप्टो वॉलेट्स का उपयोग पैसे भेजने-मंगाने में किया जा रहा था। ED ने यह कार्रवाई उस वित्तीय नेटवर्क्स को तोड़ने का हिस्सा है जो ड्रग कार्टेल्स और डिजिटल मनी लॉन्ड्रिंग गैंग्स को सपोर्ट करते हैं। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड और फंड के अंतिम उपयोगकर्ता कौन हैं, और अपराध की कमाई से देश-विदेश में कौन सी संपत्तियाँ बनाई गई हैं।
215
comment0
Report
Advertisement
Back to top