Back
जिला न्यायालय को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू
ASARVINDER SINGH
Jan 23, 2026 10:17:00
Hamirpur, Himachal Pradesh
जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और एहतियातन न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया। न्यायालय में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार यह एक गंभीर सुरक्षा मामला है और हर पहलू से जांच की जा रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर न्यायिक परिसर को बस से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट अधिकारियों में हड़ंकप देखा गया है और कोर्ट परिसर के बाहर कर्मचारियों व लोगों का जमाबड़ा लग गया।
वहीं जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एस ठाकुर ने बताया कि जिला न्यायालय को धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि सभी वकीलों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को खाली करवाकर तलाशी ली जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी भरी ईमेल कहां से और किसके द्वारा भेजी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RMRakesh Malhi
FollowJan 23, 2026 11:50:440
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 23, 2026 11:49:140
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowJan 23, 2026 11:48:410
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 23, 2026 11:48:13Chandigarh, Chandigarh:ਹਲਕਾ ਜੰਡਿਆ sorta guru 'ਚ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਅਧੀਨ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦੇ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ ਵਾਲੇ ਕਾਰਡ ਬਣਾਉਣ ਸਮੇਂ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈਟੀਓ
0
Report
MTManish Thakur
FollowJan 23, 2026 11:38:370
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowJan 23, 2026 11:38:060
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 23, 2026 11:33:42Chandigarh, Chandigarh:ਪਠਾਨਕੋਟ 'ਚ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਅਧੀਨ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦੇ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ ਵਾਲੇ ਕਾਰਡ ਬਣਾਉਣ ਸਮੇਂ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 23, 2026 11:30:110
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 23, 2026 11:16:340
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 23, 2026 11:16:070
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 23, 2026 11:12:220
Report
MTManish Thakur
FollowJan 23, 2026 11:11:470
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 23, 2026 11:10:380
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 23, 2026 11:10:200
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 23, 2026 11:10:060
Report