Back
बसंत में पोलेन से संक्रमण का खतरा, CMO ने मास्क-स्वच्छता की नई अपील
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 06, 2026 09:37:42
Masanganj, Chhattisgarh
हिमाचल प्रदेश में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही पेड़ों पर पोलेन निकलने का दौर शुरू हो गया है. ऐसे में पेड़-पौधों में निकलने वाले पोलेन से आंखों व त्वचा का इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है और आने वाले समय में अस्पतालों में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है. इस बात की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर शशि दत्त शर्मा ने कहा कि बिलासपुर जिला में मौसम ने करवट बदली है और गर्मी की दस्तक के साथ ही पेड़ पौधों में पोलेन निकलने लगा है, जो हवा में घुलकर लोगों की परेशानी को बढ़ा सकते हैं और इसकी चपेट में आने से लोग बीमार पड़ सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा की पोलेन की वजह से लोगों को आंखों व त्वचा इंफेक्शन सहित सांस लेने में परेशानी व खांसी की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में सबसे जरूरी है मास्क पहनना, साफ-सफाई बनाये रखना व पूरे कपड़े पहनना ताकि पोलेन के संपर्क में ना आ सकें. वहीं डॉक्टर शशि दत्त ने कहा की अस्थमा से पीड़ित लोगों को इस दौरान अपना खास ख्याल रखना चाहिए और ऐसी जगह जाने से परहेज करना चाहिए जहां पोलेन की ज्यादा संभावनाएं हो. साथ ही उन्होंने कहा की पोलेन के संपर्क में आने के बाद कोई व्यक्ति अगर त्वचा व आंख के इंफेक्शन सहित सांस लेने में परेशानी होती है तो वह तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करे ताकि उसे समय पर उपचार मिल सके और गंभीररूप से बीमार ना पड़े. वहीं डॉक्टर शशिदत्त शर्मा ने कहा कि पोलेन से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए जिला के अस्पतालों में एंटी एलर्जी दवाईयां उपलब्ध है. गौरतलब है की पोलेन पेड़-पौधों से गिरने वाला पीला बुरादा होता है, जिससे आंख, त्वचा व सांस संबंधी एलर्जी होती है. वहीं पोलेन हवा के साथ घुलकर कान, नाक और मुंह के जरिये फेफड़ों में चला जाता है और अस्थमा व एलर्जी के मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. इसलिए इस मौसम के दौरान लोगों को मास्क पहनकर व पूरे कपड़े पहनकर इसके साइड इफेक्ट से बचना चाहिए.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 06, 2026 16:45:53Noida, Uttar Pradesh:ਮਾਨਸਾ ਹਲਕਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਧਲੇਵਾ ਦੀ ਹੋਣਹਾਰ ਧੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੋਰ ਪੁੱਤਰੀ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਧਲੇਵਾਂ ਨੂੰ UPSC ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ 136ਵਾਂ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਕੀਤਾ
0
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 06, 2026 16:16:010
Report
KSKapil sharma
FollowMar 06, 2026 15:48:430
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 06, 2026 15:48:190
Report
KSKapil sharma
FollowMar 06, 2026 15:31:50Noida, Uttar Pradesh:ਸਰਪੰਚ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਚ ਵੱਡੀ ਅਪਡੇਟ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲਾਏ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ , ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਮੋਗਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਹਾਈਵੇ ਕੀਤਾ ਜਾਮ ।
0
Report
KSKapil sharma
FollowMar 06, 2026 15:31:180
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 15:30:320
Report
KSKapil sharma
FollowMar 06, 2026 15:15:230
Report
KCKhem Chand
FollowMar 06, 2026 15:03:520
Report
KSKapil sharma
FollowMar 06, 2026 15:01:340
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 06, 2026 14:49:230
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 06, 2026 14:48:490
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 06, 2026 14:48:360
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 06, 2026 14:45:560
Report
KSKapil sharma
FollowMar 06, 2026 14:45:170
Report