Back
जालंधर में 13 वर्षीय के साथ दुष्कर्म के आरोपी की भीड़ ने पिटाई कर दी
AAAsrar Ahmad
Nov 23, 2025 03:31:27
Noida, Uttar Pradesh
बीती रात जालंधर के बस्ती शेख इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए युवक को लोगों ने सरेआम पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस पर कार्रवाई में देरी के गंभीर सवाल उठ रहे हैं। तस्वीरें जालंधर के शेख नगर की हैं, जहाँ भीड़ ने आरोपी को बेरहमी से घेर लिया और आरोप है कि उसने 13 साल की नाबालिग के साथ रेप किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर भीड़ को सौंप दिया, इसके बाद जो हुआ उसने इलाके में सनसनी फैला दी। दर्जनों लोग आरोपी को लात-घूंसे, डंडों से पीटते रहे; वह बार-बार गिरता और उठता रहा, आखिर बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। परिवार का दावा है कि उन्होंने पुलिस को कई बार फोन किया और पुलिस समय पर नहीं पहुंची; अगर समय पर आते, तो हालात इतने बिगड़ते नहीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है; पूर्व पार्षदों और नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग बच्ची का बयान दर्ज हो चुका है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
188
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AAAsrar Ahmad
FollowNov 23, 2025 05:04:120
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 23, 2025 04:48:0595
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 23, 2025 04:16:20132
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 23, 2025 04:02:40100
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 23, 2025 03:47:46175
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 23, 2025 03:47:36141
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 23, 2025 03:30:19251
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 23, 2025 03:00:10Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार के द्वारा चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने पर बोले आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल
318
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 23, 2025 02:01:48192
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 23, 2025 01:45:50226
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 22, 2025 18:17:33134
Report
SKSanjeev Kumar
FollowNov 22, 2025 18:15:29177
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 22, 2025 17:30:12191
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 22, 2025 17:16:19Noida, Uttar Pradesh:ਜੋ ਵੀ ਕਰਨਾ ਪਿਆ ਕਰਾਂਗੇ ਪਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵੱਲ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਮਾੜੀ ਨਿਗ੍ਹਾ ਨਾਲ਼ ਵੇਖਣ ਨਹੀਂ ਦੇਵਾਂਗੇ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸਾਡੀ ਰੂਹ ਹੈ, ਸਾਡੀ ਧਰਤੀ 'ਤੇ ਬਣਿਆ ਹੈ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਸਾਡੀ ਹੈ
125
Report