Back
हरियाणा कमेटी ने गुरुद्वारा बजट 104.50 करोड़ सर्वसम्मति से पास किया
AAAsrar Ahmad
Jan 08, 2026 05:31:28
Noida, Uttar Pradesh
कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में बुधवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के मैंबर साहिबान ने 104 करोड़ 50 लाख 6 हजार 600 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया।
प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा समेत बैठक में मैंबर साहिबान ने हरियाणा कमेटी के बजट पर स्वीकृति की मोहर लगाने के साथ-साथ संस्था में बलजीत सिंह दादूवाल को धर्म प्रचार चेयरमैन के पद से बर्खास्त करने पर भी सहमति जताई।
बजट पास करने के बाद हरियाणा कमेटी के हैड ऑफिस में जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने इस बाबत जानकारी दी।
जत्थेदार झींडा ने बताया कि लंबे समय से अटके हरियाणा कमेटी के बजट को मैंबर साहिबान ने संस्था का कुल 104 करोड़ 50 लाख 6 हजार 600 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया है। उन्होंने बजट पास पर हरियाणा की संगत को शुभकामनाएं देते हुए बजट मीटिंग में शामिल मैंबर साहिबान का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि अब संस्था धर्म प्रचार, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करेगी। उनके मुताबिक बजट पास करने के साथ-साथ मैंबर साहिबान के कोटे को भी लागू कर दिया गया है, तांकि कोटे के माध्यम से मैंबर साहिबान जरुरतमंद संगत का आर्थिक रूप से सहयोग कर सकें।
जत्थेदार झींडा ने नामजद मैंबर बलजीत सिंह दादूवाल के चेयरमैन पद से बर्खास्त किए जाने पर भी बैठक में शामिल मैंबर साहिबान द्वारा सहमति जताने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद उनके द्वारा कुछ कमेटियां गठित कर उनके चेयरमैन मनोनीत किए गए थे, लेकिन गठन के कुछ समय बाद ही इन कमेटियों को रद्द कर नियुकत किए गए चेयरमैन भी हटा दिए गए थे। बावजूद इसके नामजद मैंबर बलजीत सिंह दादूवाल स्वयं को धर्म प्रचार का चेयरमैन लिख और कहलवा रहा है। मगर हकीकत में उसे धर्मप्रचार चेयरमैन पद से हटा दिया गया था और आज बैठक में शामिल मैंबर साहिबान ने इस पर अपनी स्वीकृति की मोहर भी लगा दी है। उन्होंने दादूवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दादूवाल स्वयं को हरियाणा कमेटी के धर्म प्रचार का चेयरमैन कहते हुए फंड एकत्रित कर रहा है, जो कि सरासर अनुचित है। उन्होंने दादूवाल को चेताया कि चेयरमैन बन कर जो फंड संगत से एकत्रित किया गया है, वह सारा हरियाणा कमेटी में जमा करवाएं अन्यथा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जत्थेदार झींडा ने आरोप लगाया कि आज बजट मीटिंग में खलल डालने के लिए दादूवाल ने कुछ मैंबर साहिबान को नाडा साहिब पंचकूला में एक कमरे में बंद कर दिया था, ऐसे में यह व्यक्ति गुरु घर की सेवा कैसे करेगा, जो गुरु घर के काम में ही बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि दादूवाल पर अनेक मामले दर्ज है और ऐसा व्यक्ति मैंबर बनने के लायक भी नहीं है।
हरियाणा कमेटी के महासचिव अंग्रेज सिंह रानियां ने कहा कि संस्था का बजट पास होने के बाद अब कार्य सुचारु ढंग से हो पाएंगे। संस्था धर्म प्रचार के साथ साथ शिक्षा क्षेत्र में भी काम करेगी। इसके साथ ही जरुरतमंद लोगों की सहायता भी संस्था द्वारा जारी मैंबर साहिबान को जारी किए गए कोटे के माध्यम से की जाएगी।
बाइट: जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, प्रधान HSGPC
बाइट: अग्रस सिंह रानियां, महासचिव
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowJan 09, 2026 02:45:390
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 09, 2026 02:00:47Noida, Uttar Pradesh:DELHI: REPUBLIC DAY 2026 PARADE REHEARSAL/ VISUALS
0
Report
KSKapil sharma
FollowJan 08, 2026 16:31:500
Report
KSKapil sharma
FollowJan 08, 2026 15:47:14Noida, Uttar Pradesh:आतिशी मार्लेना के खिलाफ दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा कमेटी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट मार्ग में शिकायत की। विधानसभा में गुरु तेग बहादुर को लेकर की गई टिप्पणी के लिए हुई शिकायत
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 08, 2026 14:31:05Shimla, Himachal Pradesh:जिला कांगड़ा के परागपुर में मनाया जाएगा हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय समारोह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे मुख्यतिथि
0
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 08, 2026 13:57:240
Report
MTManish Thakur
FollowJan 08, 2026 13:47:520
Report
KSKapil sharma
FollowJan 08, 2026 13:01:590
Report
KSKapil sharma
FollowJan 08, 2026 12:38:170
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 08, 2026 12:07:320
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 08, 2026 12:06:590
Report
KSKamaldeep Singh
FollowJan 08, 2026 10:55:200
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 08, 2026 10:05:390
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 08, 2026 09:15:120
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 08, 2026 08:37:080
Report