Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 की घोषणा और विजुअल्स
SSSanjay Sharma
Dec 26, 2025 05:02:58
Noida, Uttar Pradesh
ANI MORN -- -- ANI DEL PM RASHTRIYA BAL PURASKAR RX DELHI: PRADHAN MANTRI RASHTRIYA BAL PURASKAR 2025/ VISUALS/ REAX
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRAJESH KATARIA
Dec 26, 2025 06:15:11
Firozpur, Punjab:पंजाब के जिला फिरोजपुर के युवा नायक मास्टर श्रवण सिंह को माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर सीमावर्ती गाँव चक तरां वाली के 10 वर्षीय बालक मास्टर श्रवण सिंह को भारत की माननीय राष्ट्रपति द्वारा आज 26 दिसंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया ​श्रवण सिंह को मई 2025 में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान उनके असाधारण साहस, सूझबूझ और निस्वार्थ सेवा के लिए पहचाना गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर अत्यधिक तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच, श्रवण प्रतिदिन अग्रिम चौकियों तक जाते थे। वे सैनिकों के लिए पानी, दूध, लस्सी, चाय और बर्फ जैसी आवश्यक सामग्री पहुँचाते थे। दुश्मन की सीधी निगरानी और हमले के निरंतर खतरे के बावजूद, उनके अटूट संकल्प ने लंबे समय से तैनात सैनिकों के लिए जल-आपूर्ति और मनोबल बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा (लाइफलाइन) के रूप में काम किया। जिसको लेकर सेना की तरफ से पहले सम्मानित किया जा चुका है और सेना की तरफ से श्रवण की पढ़ाई भी करवाई जा रही है वही श्रवण सिंह को भारत की माननीय राष्ट्रपति द्वारा आज 26 दिसंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Dec 26, 2025 05:18:07
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर कि मरीज़ के साथ मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता हुआ नज़र आ रहा है. जहाँ एक तरफ डॉक्टर मुख्यमंत्री से टर्मिनेशन रद्द करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस बीच फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिव्यांश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठायी है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि बिना विस्तृत जांच के ही टर्मिनेशन का फ़ैसला लिया गया है. तर्क है कि डॉक्टर ने आत्मरक्षा में ऐसा क़दम उठाया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे मामले में निष्पक्षता, सुरक्षा और गरिमा की अपेक्षा रखते हुए न्याय की मांग उठाई है.
0
comment0
Report
MSManish Shanker
Dec 26, 2025 04:36:23
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल (IG) अमर सिंह चहल से जुड़े 8.10 करोड़ रुपए की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में ठगी नेटवर्क के तार महाराष्ट्र से जुड़े पाए गए हैं और तीन मुख्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है।\nपुलिस ने 25 बैंक खाते फ्रीज कर करीब 3 करोड़ रुपए के लेनदेन को रोक दिया है। पुलिस के अनुसार इस ठगी में 10 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। आरोपी फर्जी पहचान और अलग-अलग बैंक खातों के जरिए ठगी कर रहे थे। ठगों ने खुद को बैंक CEO बताकर निवेश कराया।\nजांच में यह भी सामने आया है कि 22 दिसंबर को ठगी का एहसास होने के बाद अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली थी। हालांकि, वह इस घटना में बच गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चहल ने यह कदम उठाने से पहले पुलिस में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
0
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Dec 26, 2025 04:17:37
Noida, Uttar Pradesh:ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਗੈਂਗਸਟਰ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਜ਼ਿਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੂੰ ਫੋਨ ਤੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਧਮਕੀ । ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਵੱਲੋਂ ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਹੋਈ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ 23 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਦੁਪਹਿਰ ਦੇ ਟਾਈਮ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਇੱਕ ਨੰਬਰ ਤੋਂ ਵ ਆਡੀਓ ਅਤੇ ਵੀਡੀਓ ਕਾਲਾਂ ਆਈਆਂ ਅਤੇ ਫੋਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਦੱਸਿਆ ਜੋ ਕਿ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ । ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਹਿਜਾਦ ਭੱਟੀ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਉਸ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਮਿੱਤਰਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਵਿੱਚ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਸੰਦ ਨਹੀਂ ਹਨ ਅਤੇ ਧਮਕੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਇਹ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਬੰਦ ਕਰ ਦੇਣ ਅਤੇ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਵੀ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ । ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਵਿਰੁੱਧ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ । 2024 ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਸੀਟ ਤੋਂ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਆਜਾਦ ਚੋਣ ਲੜੇ ਸਨ ।
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Dec 26, 2025 04:00:22
Amritsar, Punjab:अमृतसर में दिनदहाड़े सैलून लूट:Video, बच्चों पर हमला, संचालिका सीमा ने सुरक्षा और न्याय की मांग की पंजाब के अमृतसर में दिन-दहाड़े लूट की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे खुलेआम हथियार लेकर दुकानों और कामकाजी जगहों पर हमला कर रहे हैं। इससे आम जनता, खासकर महिलाएं और बच्चे, खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं。 इसी तरह की एक गंभीर घटना हकीमा इलाके में एक सैलून में दिन के उजाले में सामने आई। सैलून की संचालिका सीमा, जो पिछले 27 वर्षों से अपना काम कर रही हैं कहना है कि इतने लंबे समय में कभी भी ऐसी कोई समस्या नहीं आई, लेकिन पहली बार उन्हें इस तरह की वारदात का सामना करना पड़ा। घटना के समय सीमा घर पर नहीं थीं और उनके बच्चे सैलून में अकेले काम कर रहे थे。 अपने साथ पिस्तौल और दातर लेकर आया था सीमा का आरोप है कि तभी एक युवक वहां आया, जो अपने साथ पिस्तौल और दातर लेकर आया था। उसने बच्चों को डराया, उनके साथ जबरदस्ती और खींचतान की। बच्चों ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इसी दौरान एक बच्चे के हाथ और उंगली पर चोट लग गई। आरोपी ने बच्चे की सोने की चेन भी लूट ली और मौके से फरार हो गया。 सीमा ने बताया कि इस घटना के बाद से पूरा परिवार डर और असुरक्षा में जी रहा है। उनका कहना है कि कल को बच्चों या घर के किसी सदस्य के साथ कोई और अनहोनी हो सकती है। सीमा का यह भी आरोप है कि घटना के समय कोई पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी थी。
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top