Back
गीजर गैस से शिवसेना नेता की बेटी की मौत, जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदली
VSVARUN SHARMA
Jan 01, 2026 11:03:51
Jalandhar, Punjab
जन्मदिन व नए साल की खुशियां मातम में बदलीं, गीजर की गैस से चढ़ने से शिवसेना नेता की बेटी की मौत- जन्मदिन की पार्टी देने से पहले तैयार होने के लिए गई थी बाथरूम, गीजर की गैस से बेसुध हो गिरी. नए साल की रात सहेलियों को जन्मदिन की पार्टी देने से पहले बाथरूम में नहाने के लिए गई शिवसेना नेता की बेटी गीजर की गैस चढ़ने से बेसुध होकर गिर गई। करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद बाथरूम से बेटी के बाहर नहीं आई तो परिवार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। परिवार ने रोशनदान से बेटी को बाथरूम में बेसुध पड़ी देख दरवाज़ा तोड़ उसे बाहर निकाल डॉक्टर के पास पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मुनमुन के रूप में हुई है। उत्तर भारत के राष्ट्रीयप्रमुख शिवसेना नेता दीपक कंबोज ने बताया बेटी मुनमुन का नए साल का जन्मदिन था। वह अपने जन्मदिन की पार्टी देने से बाथरूम में नहाने व तैयार होने के लिए गई थी लेकिन बाथरूम में गीजर की गैस चढ़ने के कारण भी बेसुध होकर गिर गई। उन्होंने बताया कि करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद बेटी बाहर नहीं आई तो परिवार ने रोशनदान से देखा तो बेटी अंदर बेसुध गिरी पड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ बेटी को बेसुध हालत में बाहर निकाला और उसके बाद इलाज के लिए नजदीकी डाक्टर के पास पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार बेटी के जन्मदिन की पार्टी की तैयारियां कर रहा था कि उससे पहले ही हादसा हो गया जो उन्होंने कभी नहीं सोचा था बेटी की अचानक मौत होने से घर में खुशियां मातम में बदल गई।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowJan 01, 2026 12:33:210
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 01, 2026 12:11:080
Report
KSKamaldeep Singh
FollowJan 01, 2026 11:56:120
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 01, 2026 11:45:26Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): HIMACHAL PRADESH CM SUKHVINDER SINGH SUKHU OFFERS PRAYER AT TARA DEVI TEMPLE.
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 01, 2026 11:39:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 01, 2026 11:19:400
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 01, 2026 10:55:150
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 01, 2026 10:53:460
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 01, 2026 10:33:55Noida, Uttar Pradesh:MANALI SNOW FALL, MANALI, KULLU (HIMACHAL PRADESH): NEW YEAR'S FIRST SNOWFALL BOOST TOURISM IN MANALI/ VISUALS FROM ROHTANG PASS/ REAX
0
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 01, 2026 10:31:570
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 01, 2026 10:28:570
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowJan 01, 2026 10:26:240
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 01, 2026 10:21:270
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 01, 2026 10:04:570
Report