Back
12 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री से किसान मेजर सिंह ने दी खुदकुशी
DSDEVINDER SHARMA
Jan 06, 2026 09:05:06
Barnala, Punjab
एंकर - भतीजे द्वारा 12 एकड़ ज़मीन की फ़र्ज़ी रजिस्ट्री से परेशान किसान द्वारा खुदकुशी बरनाला जिले के गांव रुड़ेके कलां का मामला जहां तीन बेटियों के पिता ने अपनी 12 एकड़ ज़मीन की ग़लत रजिस्ट्री से परेशान होकर ऊपर छत पर लगी रेलिंग से लटककर आत्महत्या कर ली किसान मेजर सिंह पिछले 4 साल से अपनी दिव्यांग बेटी और दामाद के साथ रह रहा था परिवार वालों ने दोषियों को गिरफ़्तार करने और रजिस्ट्रेशन में सुधार की मांग की CCTV कैमरे में किसान का आख़िरी वीडियो सामने आया थाना रुड़ेके कलां पुलिस ने भतीजा ओर भतीजे की माँ भतीजे की पत्नी के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है Visual and Elements- मृतक किसान मेजर सिंह की फाइल फोटो, रेलिंग से लटकी हुई मृत किसान मेजर सिंह की लाश के शाट, मृतक परिवार के सदस्यों के घर और पुलिस स्टेशन के वीडियो शॉट्स, CCTV कैमरे में आखिरी वीडियो, मृतक के परिजनोंऔर एसएचओ की बाइट। V/o - कहते हैं कि ज़मीन का लालच हर किसी के सिर चढ़ जाता है और सही समय पर बोल उठता है, ऐसा ही एक मामला बरनाला के गांव रुड़ेके कलां से सामने आया, जहां तीन बेटियों के पिता ने अपनी 12 एकड़ ज़मीन की ग़लत रजिस्ट्री से परेशान होकर ऊपर छत पर लगी रेलिंग से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 80 साल के किसान मेजर सिंह के तौर पर हुई है, जो दराज के रहने वाले प्रीतम सिंह के बेटे थे। वह अपनी 12 एकड़ ज़मीन की गलत रजिस्ट्री होने से परेशान थे और पिछले चार साल से अपनी बेटी कुलविंदर कौर के साथ गांव रुड़ेके कला में रह रहे थे। मृतक मेजर सिंह की दिव्यांग बेटी कुलविंदर कौर ने रोते हुए बताया कि उनके परिवार में तीन बेटियां हैं और उनका कोई भाई नहीं है। उनके पिता मेजर सिंह के नाम 12 एकड़ ज़मीन थी, जिसे मेजर सिंह के भतीजे ने 2 नकली आधार कार्ड बनाकर अलग से रजिस्टर करवा लिया था। जब उनके पिता मेजर सिंह को इस मामले का पता चला तो उन्होंने माननीय कोर्ट में केस भी किया था। लेकिन पिछले कई सालों से उनके पिता सिंह को खुलेआम धमकाया और डराया जा रहा था। मेजर सिंह अपनी 12 एकड़ ज़मीन को लेकर परेशान थे, और उन्होंने घर की अटारी में छत पर लगे गार्डर में कपड़ा डालकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई तो वह गांव में नगर कीर्तन में थे, जिसका आखिरी CCTV कैमरे का फुटेज भी सामने आ गया है। मृतक किसान मेजर सिंह के कोई बेटा नहीं था और तीन बेटियां थीं। वह अपनी तीनों बेटियों को ज़मीन देना चाहता था। मृतक के परिवार वालों ने रोते हुए अपने पिता की मौत के लिए इंसाफ़ मांगा और कहा कि दोषियों के खिलाफ़ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके पिता की ज़मीन की रजिस्ट्री को ठीक किया जाए और उन्हें उनका बनता हक दिया जाए। Byte -कुलविंदर कौर (मृतक की बेटी) Byte -चरणजीत कौर (मृतक की बहन) V/o - इस मामले की जानकारी देते हुए थाना रूड़की कलां के SHO बलजिंदर सिंह ने बताया कि ज़मीन के झगड़े में एक किसान के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक की बेटी कुलविंदर कौर के बयानों के आधार पर 2 महिलाओं और एक पुरुष हरदीप सिंह, वीरपाल कौर और मनजीत कौर के खिलाफ़ IPC की धारा 108 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका ज़मीन का झगड़ा है। मृतक किसान मेजर सिंह के खिलाफ़ दर्ज केस में मां, बेटा और बहू शामिल हैं। जो पुलिस की गिरफ़्त से फरार हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowJan 07, 2026 16:54:480
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 07, 2026 16:44:240
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 07, 2026 14:57:310
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 07, 2026 14:48:210
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 07, 2026 14:33:430
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 07, 2026 14:11:200
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 07, 2026 13:45:120
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 07, 2026 13:26:220
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 07, 2026 13:24:220
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 07, 2026 11:50:360
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 07, 2026 11:45:560
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 07, 2026 11:44:47Chandigarh, Chandigarh:नोटिफिकेशन आई स्कूल छुट्टियों की
0
Report
KSKapil sharma
FollowJan 07, 2026 11:17:060
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 07, 2026 10:03:53Noida, Uttar Pradesh:Punjabi singer Inderjit Nikku ने प्रेमानंद महराज जी से फिर किये दर्शन
0
Report
SSSandeep Singh
FollowJan 07, 2026 09:32:210
Report