Back
चंडीगढ़ के दो अफसर सस्पेंड: मंत्री घोटाले के आरोप उभरे
RBRohit Bansal
Sept 27, 2025 11:50:39
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ में निगम के 2 अफसरों पर बड़ा एक्शन
साफ जगह गंदगी फैलाने के आरोप में सस्पेंड
मंत्री मनोहर लाल की करा दी फजीहत
चंडीगढ़ में नगर निगम के 2 अफसरों पर बड़ा एक्शन हुआ है। निगम कमिश्नर ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह और सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखप्रकाश शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, इन दोनों अफसरों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में लापरवाही से काम किया। जिसके चलते दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है। साथ ही सस्पेंशन के दौरान उपरोक्त दोनों अफसर MOH कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे।
दरअसल, इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू किया था। शहर के सेक्टर-22 में सुबह 8 बजे से मनोहर लाल ने श्रमदान के लिए जागरूक करते हुए खुद श्रमदान कर वहां झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की।
लेकिन मनोहर लाल के इस सफाई कार्यक्रम के बाद शहर में अचानक लोगों को यह पता चला कि मंत्री मनोहर लाल जिस जगह को साफ कर रहे थे। वो जगह पहले साफ ही थी। उस जगह को तो मनोहर लाल के सफाई कार्यक्रम के लिए जानबूझकर गंदा किया गया था। यानि साफ जगह पर पहले गंदगी फैलाई गई और फिर मंत्री मनोहर लाल से झाड़ू लगवाकर वही गंदगी साफ करवाई गई। एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें यह देखा गया कि किस तरह से सेक्टर-22 मार्केट एरिया में सूखे पत्तों और सूखे कूड़े की गंदगी फैलाई जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SGSatpal Garg
FollowSept 27, 2025 14:49:101
Report
MJManoj Joshi
FollowSept 27, 2025 14:31:400
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowSept 27, 2025 14:15:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 27, 2025 14:04:200
Report
ASAvtar Singh
FollowSept 27, 2025 13:50:500
Report
KSKamaldeep Singh
FollowSept 27, 2025 13:45:450
Report
VKVarun Kaushal
FollowSept 27, 2025 13:31:420
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 27, 2025 13:15:520
Report
KCKhem Chand
FollowSept 27, 2025 13:03:320
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 27, 2025 12:51:100
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 27, 2025 12:49:492
Report
RMRakesh Malhi
FollowSept 27, 2025 12:31:360
Report
SSSandeep Singh
FollowSept 27, 2025 12:31:270
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 27, 2025 12:22:00Noida, Uttar Pradesh:FILE SHOTS OF Punjabi singer Rajvir Jawanda
0
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowSept 27, 2025 12:03:390
Report