Back
हिमाचल आपदा पर मोदी बनाम कांग्रेस: केंद्र ने कितना सचमुच राहत दिया?
AAAsrar Ahmad
Sept 12, 2025 09:30:07
Noida, Uttar Pradesh
आपदा पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार- राकेश जम्वाल.कहा- केंद्र संवेदनशील, प्रदेश सरकार असंवेदनशील
बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक राकेश जम्वाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस आपदा में हिमाचल को भारी जानमाल का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार संवेदनशीलता दिखाने में नाकाम रही है। राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार हिमाचल के साथ खड़ी है। उन्होंने याद दिलाया कि पीएम मोदी ने राहत पैकेज के रूप में 1500 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की, जो यूपीए सरकार के मुकाबले चार गुना अधिक है। केंद्र की ओर से सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों को समान रूप से मदद दी गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों ने भी हिमाचल के लिए करोड़ों रुपये की सहायता भेजी है, जिसका वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रभावितों तक पहुँचाया जा रहा है।
Byte- राकेश जम्वाल,मुख्य प्रवक्ता और विधायक
Vo- बीजेपी प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि 2023 में घोषित 4500 करोड़ रुपये के पैकेज और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए सात लाख रुपये आवास सहायता के वादे का लाभ आखिर कितने प्रभावितों को मिला। सुंदरनगर हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने ने कहा कि 2 सितंबर को हुए बड़े भूस्खलन में सात लोगों की मौत हुई, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार का कोई मंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं पहुँचा। उन्होंने इसे सरकार की असंवेदनशीलता बताया।आज भी कई सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे आम जनता, बागवान और किसान बुरी तरह परेशान हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार नियुक्तियों और राजनीतिक रणनीति बनाने में व्यस्त है।
Byte- राकेश जम्वाल,मुख्य प्रवक्ता और विधायक
Vo- प्रियंका गांधी पर भी बीजेपी विधायक राकेश जम्वाल तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी शिमला में घर रखने के बावजूद आपदा के समय हिमाचल के लोगों का हाल पूछने नहीं आईं। जम्वाल ने सवाल किया कि कांग्रेस नेताओं के लिए क्या हिमाचल केवल राज्यसभा चुनाव लड़ने की ज़मीन भर रह गया है?
Byte- राकेश जम्वाल,मुख्य प्रवक्ता और विधायक.
14
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKamaldeep Singh
FollowSept 13, 2025 08:31:430
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 13, 2025 08:31:340
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 13, 2025 08:16:250
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 13, 2025 08:07:070
Report
NLNitin Luthra
FollowSept 13, 2025 08:06:153
Report
VKVarun Kaushal
FollowSept 13, 2025 08:05:421
Report
NLNAND LAL
FollowSept 13, 2025 07:48:217
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 13, 2025 07:36:013
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 13, 2025 07:31:580
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 13, 2025 07:31:370
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowSept 13, 2025 07:18:282
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 13, 2025 07:16:552
Report
KSKamaldeep Singh
FollowSept 13, 2025 06:46:104
Report
MTManish Thakur
FollowSept 13, 2025 06:31:184
Report
NLNAND LAL
FollowSept 13, 2025 06:30:591
Report