Back
पंचकूला दशहरा: 180 फीट रावण समेत तीन पुतलों का रिमोट से दहन
DRDivya Rani
Oct 02, 2025 06:31:41
Panchkula, Haryana
पंचकूला। दशहरा पर्व पर सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में ट्राइसिटी का सबसे बड़ा 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। खास बात यह है कि लगभग एक दशक बाद शालीमार ग्राउंड में रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन होगा। इस बार आतिशबाजी का नजारा भी बेहद शानदार होगा। दशहरा उत्सव में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन 6 रिमोट प्वाइंट रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा। पुतलों के मुंह से आग के गोले निकलेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। यहां दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। हरियाणवी गायक ताऊ तेजपाल एंड पार्टी दर्शकों को गाने सुनाएंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे रावण के पुतले का रिमोट से दहन किया जाएगा।
दशहरा देखने 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान
श्रीमाता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट दशहरा कमेटी और आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से संयुक्त तौर पर दशहरा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। दशहरा समारोह में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। वहीं, दहन से 28 घंटे पहले रावण खड़ा कर दिया गया है। रावण के पुतले को बनाने में साढ़े तीन महीने का वक्त लगा है और 15 कारीगरों ने तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 48 लाख का खर्चा आया है। पुतले को बनाने में करीब साढ़े साढ़े सात टन लोहा, 300 बांस के टुकड़े, करीब 2500 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और एक क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया गया है। वहीं, पुतलों के दहन से पहले विशेष रूप से तैयार की गई इको-फ्रेंडली आतिशबाजी भी की जाएगी जो वातावरण को प्रदूषण से बचाने के साथ-साथ रंग-बिरंगी रोशनी और धमाकों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। तीनों पुतलों में 5,000 पटाखों का इस्तेमाल होगा, जिनमें से 3,000 पटाखे रावण और 1,000-1,000 मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों में लगाए गए हैं।
शहर में छह जगह होगा दहन
शहर में छह जगहों पर रावण का दहन होगा। इनमें शहरी क्षेत्र में सेक्टर-5 दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-15 के मंडी ग्राउंड, सेक्टर 19, सेक्टर-21 में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और तीनों पुतलों को बुधवार की दोपहर मैदान में एक बजे मैदान में खड़े कर दिए गए हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKuldeep Singh
FollowOct 02, 2025 09:44:010
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowOct 02, 2025 09:43:460
Report
RNRam Narian Kansal
FollowOct 02, 2025 09:43:340
Report
NLNitin Luthra
FollowOct 02, 2025 09:21:440
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 02, 2025 09:20:470
Report
SGSatpal Garg
FollowOct 02, 2025 09:19:100
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowOct 02, 2025 09:17:210
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowOct 02, 2025 09:16:570
Report
ASAvtar Singh
FollowOct 02, 2025 09:16:440
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 02, 2025 09:16:160
Report
AAAsrar Ahmad
FollowOct 02, 2025 07:33:421
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowOct 02, 2025 07:17:280
Report
MTManish Thakur
FollowOct 02, 2025 07:16:400
Report
MSManish Shanker
FollowOct 02, 2025 07:15:230
Report
KCKhem Chand
FollowOct 02, 2025 07:04:111
Report