Back
Unnao209801blurImage

उन्नाव में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध

Navin Singh
May 01, 2025 12:40:48
Unnao, Uttar Pradesh

उन्नाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हमला लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर हमला है। भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओ ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने "हमलावरों को गिरफ्तार करो" और "दलितों पर अत्याचार बंद करो" जैसे नारे लगाए। 

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|