
Shahjahanpur - पुवायां के सचिवों का वेतन रोका, विकास कार्यों में गुणवत्ता पर सवाल
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नगर पालिका परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की "त्रिशताब्दी स्मृति अभियान" और महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने 1766 से 1795 तक लगभग 30 वर्षों तक मध्य भारत के बड़े हिस्से पर कुशलता से शासन किया। उनके शासन को "उदार और प्रभावी शासन का आदर्श" माना जाता है। उनके कार्यकाल में राज्य समृद्ध हुआ और लोग सुखी रहे। उन्हें देवी का अवतार तक कहा गया।
बकरीद के त्योहार को लेकर गुरुवार को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक तहसील सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम तान्या सिंह ने की। इसमें नगर और आसपास के ग्राम प्रधान, सभासद और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में एसडीएम तान्या सिंह ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी घर के अंदर करें, खुले में कुर्बानी न करें ताकि माहौल खराब न हो। साथ ही कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष भी खुले में न फेंकें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि किसी को असुविधा न हो।
इंदौर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। C-21 मॉल के पास बनी चार मंजिला अवैध बिल्डिंग को गिरा दिया गया। इसके साथ ही मोती तबेला में अवैध रूप से चल रही फूल मंडी को भी हटा दिया गया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई।
शाहाबाद तहसील मुख्यालय के एक कार्यालय के बाबू का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन में खलबली मच गई। शाहाबाद तहसील में एक युवक पिछले काफी दिनों से अपना एक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर लगा रहा था लेकिन बाबू द्वारा उसका प्रमाण पत्र बनाने में देरी की जा रही थी। युवक ने जब बाबू को पैसे दिए तब उसने उसका प्रमाण पत्र जारी कर दिया। बाबू को रिश्वत देते हुए पीड़ित युवक ने ही वीडियो बनाया जो गुरुवार को शाम 4:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। अब यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और कुरावली पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोरी 4 अप्रैल 2025 को ग्राम लखौरा में कल्याण सिंह के घर हुई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिसके आधार पर कार्रवाई कर दोनों चोरों को पकड़ लिया गया। उनके पास से 4 लाख 70 हजार रुपए नकद, एक स्प्लेंडर बाइक, एक अंगूठी, 315 बोर का देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम अनूप उर्फ अनुज और मिथुन बताए हैं। दोनों करहल थाना क्षेत्र के गढ़ कैरावली के रहने वाले हैं। इन पर मैनपुरी समेत अन्य जिलों में 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामान्य रोगों से संबंधित दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और दवाओं की गुणवत्ता व स्टॉक की स्थिति पर संतोष जताया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पी. एन. यादव भी मौजूद रहे। डॉ. गुप्ता ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ-सफाई, दवा वितरण और आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हलचल देखी गई।
परसपुर कस्बे में स्थापित इंडिया मार्का हैंडपंप कई स्थानों पर खराब हो गए हैं। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय निवासियों और राहगीरों को पेयजल की प्राप्ति में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्येष्ठ माह के नौतपा की भीषण गर्मी से सामान्य जनजीवन परेशान है। वहीं, इस गंभीर समस्या के प्रति जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की अनभिज्ञता चिंता का विषय है। तुलसी स्मारक के निकट बालपुर मार्ग के किनारे एक इंडिया मार्का हैंडपंप जमीन पर गिरा हुआ है। श्रीराम संस्कृत पाठशाला के सामने तथा जूनियर स्कूल परिसर में स्थापित हैंडपंप जर्जरता का शिकार हो रहा है।
राजस्थान के जोधपुर शहर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया और तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। तूफानी हवाओं के साथ आई इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। शहरवासियों ने बारिश का आनंद लिया और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने राहत की सांस ली। यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद मानी जा रही है।
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ गाजीपुर के कल्याण अपार्टमेंट के निकट हुई। मुठभेड़ कल्याण अपार्टमेंट बंधा रोड पर घटी, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक सफेद XUV कार, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल बदमाश को अस्पताल में भेजा। पिछले दिन खाने के दौरान हुए विवाद में युवक पर उसकी दोस्तों ने मिलकर गोली चलाई। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त फरमान पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।