Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

प्रयागराज में युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई, ग्रामीणों की दबंग कार्रवाई वायरल

MGMohd Gufran
Oct 02, 2025 18:01:05
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज चोरी की शक में युवक की जमकर पिटाई, पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने युवक की पिटाई की, पेड़ से बांधकर पिटाई का वीडियो आया सामने, प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र की घटना, अनजान युवक के गांव में दिखने पर ग्रामीणों ने की पिटाई, युवक से पूछताछ के बाद पेड़ से बांधकर की पिटाई, घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को भी दी गई।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
LJLakhani Jaydeep
Oct 02, 2025 19:02:03
Dwarka, Gujarat:દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લામાં ખંભાળિયા પંથકમાં દશેરાના પાવન અવસરે રાજકીય એકતાનો અનોખો દ્રશ્ય જોવા મળ્યું હતું. અહીં આવેલા કામઈ ધામની પવિત્ર ભૂમિ પર દશેરા નિમિત્તે મંદિરની જાતરની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી, જેમાં બે દિગ્ગજ નેતાઓ - જિલ્લા ભાજપ અધ્યક્ષ મયુર ગઢવી અને આમ આદમી પાર્ટી (આપ)ના નેતા ઈસુદાન ગઢવી - એકસાથે ધાર્મિક ઉત્સવમાં સામેલ થયા હતા. કામઈ માતાજીના મંદિર પરિસરમાં આ બંને રાજકીય હરીફોએ તમામ રાજકારણ ભૂલીને એકતાનો સંદેશ આપ્યો હતો. બંને નેતાઓ ધાર્મિક ઉજવણીના રંગમાં રંગાઈને સૌને ચોંકાવી દીધા હતા. તેમણે સાથે મળીને મણીયારો રાસની રમઝટ બોલાવી હતી અને પવિત્ર ભૂમિ પર ઝૂમ્યા હતા. આ ધાર્મિક કાર્યક્રમમાં સૌરાષ્ટ્રભરના લોકોએ કામઈ માતાજીના દર્શન કરી ધન્યતા અનુભવી હતી.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 02, 2025 19:01:49
Dhanbad, Jharkhand:एंकऱ धनबाद में श्रद्धालु जहां माँ दुर्गा की पूजा करने पहुँच रही, वही दूसरी ओर शातिर चोर भीड़ का फायदा उठाने में लगे हुए हैं। धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला श्रद्धालु सुमा देवी का सोने का चेन शातिर महिला चोर उड़ाकर फरार हो गई है। महानवमी पूजा करने सुमा देवी झरिया दुखखरणी मन्दिर गई थीं। मन्दिर में भीड़ अधिक थी। भुक्तभोगी महिला पूजा कर रही थीं इसी दौरान महिला चोर सोने का चेन चोरी कर भाग निकली। पूजा कर मन्दिर से बाहर आने पर सुमा देवी को सोने का चेन चोरी होने का पता चला। हालांकि मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध महिला चोर की करतूत कैद हो गया। भुक्तभोगी महिला श्रद्धालु ने झरिया थाना में घटना को लेकर लिखित शिकायत दी है। महिला ने लिखित शिकायत में कहा है कि पूजा कर रही थीं। इसी दौरान एक महिला बार-बार गले में हाथ डाल रही थी। वह पूजा करने में अपना ध्यान केंद्रित कर रही थी। पूजा कर मन्दिर से जब बाहर आई तो गले से सोने का चेन गायब था। पुलिस लिखित शिकायत के बाद जाँच में जुट गई है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Oct 02, 2025 18:16:19
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, रात डेढ़ बजे घर में घुसकर लूटपाट, दंपति को पीटा झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र मे बेखौफ बदमाशों के आतंक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ बदमाश घर में घुसकर सो रहे दंपति पर लाठी डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट के बाद बदमाश घर में लूटपाट करके गाड़ी से फरार हो जाते हैं। 48 घंटे बीतने के बाद भी बदमाश अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। घटना 29 सितंबर की रात 1:30 की सुरजगढ के अगवाना कलां गांव मे स्कॉर्पियो सवार सात हथियारबंद बदमाशों ने अजय कुमार जाट के घर में घुसकर लूटपाटन और मारपीट की। हिस्ट्रीशीटर दीपेन्द्र उर्फ हुड्डा और प्रीतम समेत बदमाशों ने मुख्य गेट तोड़कर प्रवेश किया और सो रहे अजय व उनकी पत्नी कविता पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। बदमाशों ने अजय की सोने की चैन, कविता का सोने का बदलिया और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए। घर का सारा सामान तोड़ डाला। वहीं घटना का सीसीटीवी भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Oct 02, 2025 18:16:05
Delhi, Delhi:यमुनापार के उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी क्षेत्र में 19 साल के युवक मोहम्मद लुकमान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। आशंका है कि अज्ञात बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। लुकमान कबाड़ के गोदाम में बैठकर काम कर रहा था तभी तीन से चार लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मृतक के परिवार ने बताया कि चार दिन पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था, इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी पर भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जाँच कर रहे हैं। इस वारदात के बाद परिवार में मातम है; परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि प्रारम्भिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 02, 2025 18:15:55
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर शहर के एक पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना ने लोगो के होश उड़ा दिए है। पेट्रोल पंप में युवती कर्मचारी को एक युवक ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दअरसल अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपड़ापारा स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब रोजाना की तरह भारती टोप्पो पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरने का कार्य कर रही थी। इसी दौरana एक युवक पेट्रोल में आता है और अचानक युवती पर एक दर्जन से अधिक बार चाकू से हमला कर मौके से फरार होने की कोशिश करता है। तब आसपास के लोगो द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया जाता है। लेकिन उन्हें भी घायल कर फरार होने की कोशिश करता हैं। स्थानीय लोगों के साहस से आरोपी युवक पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं। आरोपी की पहचान जोगेंद्र पैकरा के नाम से हुई है। इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। वही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर इस घटना की जांच कर रहे हैं। इधर आरोपी को गांधीनगर पुलिस थाने में लाकर पूछताछ कर रही हैं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 02, 2025 18:15:35
Bahraich, Uttar Pradesh:जंगली जानवर ने चार लोगों पर किया हमला सीसीटीवी कैमरे में भागता जानवर हुआ कैद ख़बर बहराइच से है, जहाँ कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम गंडारा में आज सुबह चार लोगों पर जंगली जानवर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए और हमलावर घायल करने वाले जानवर को लाठी लेकर दौड़ाया तो जंगली जानवर भाग निकला। इस दौरान गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए वीडियो कैद हो गया। गंडारा गांव में जंगली जानवर का हमला जिन चार लोगों पर हुआ है, उनमें तीन बच्चे व एक वयस्क शामिल हैं। जिन चार लोगों पर हमला किया है जंगली जानवर ने उनमें एक सात साल का बच्चा किशन, खातीजा उम्र डेढ़ साल के करीब, रुबीना, 15 साल व अली शेर 38 साल के बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके के लोग चौकन्ना हो गए हैं, मौके पर ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने पहुंच कर सभी घायलों का इलाज कराया है इस बारे ग्रामीणों ने बताया जंगली जनवर ने चार लोगों पर हमला किया है, इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 02, 2025 18:15:24
Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन में दहन से पहले गिरा रावण का पुतला, बड़ा हादसा टला मथुरा ज़िले के धार्मिक नगर गोवर्धन में विजयादशमी के अवसर पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए रावण के पुतले को दहन से पहले ही तेज़ हवा या संभवतः असंतुलन के कारण अचानक गिर गया। यह घटना तब हुई जब पुतले को अभी जलाया जाना बाकी था। नगर पंचायत गोवर्धन के मैदान में स्थापित किया गया यह विशाल पुतला दहन से ठीक पहले नगर पंचायत की दीवार पर पर गिर गया। पुतला जब गिरा, तब मैदान में रावण दहन देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पुतले का आकार काफी बड़ा था और उसके गिरने से भगदड़ मच सकती थी, जिससे कोई गंभीर चोट लग सकती थी। गनीमत यह रही कि पुतले के गिरने के दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। घटना से दशहरा देखने आए लोगों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस घटना ने पुतला निर्माण और उसे स्थापित करने के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, लोगों ने राहत की सांस ली कि कोई जनहानि नहीं हुई।
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Oct 02, 2025 18:01:16
Ludhiana, Punjab:लुधियाना में चोर ने पूर्व पुलिसकर्मी के सामने ही उसकी स्कूटी चोरी कर ली। वह देखता रहा और चोर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। पूर्व पुलिसकर्मी ने चोर का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। एक्टिवा चोरी होने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और पूर्व पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत थाना सलेम टाबरी में दी। न्यू अमन नगर निवासी प्रतीपाल सिंह ने बताया कि वह रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। एक अक्तूबर को उसने स्कूटी घर के बाहर खड़ी की। कुछ देर बाद उसने गेट खोला तो स्कूटी पर एक युवक बैठा दिखा। उसने युवक को डांटा और स्कूटी से उतरने को कहा, तभी वो स्कूटी लेकर भाग गया। मालिक के सामने स्कूटी ले भागा प्रतीपाल ने बताया कि जैसे ही उसने युवक को डांटा, तभी उसने स्कूटी स्टार्ट की और उनके सामने ही स्कूटी चोरी करके ले गया। प्रतीपाल सिंह की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। इस तरह की स्कूटी चोरी युवक पैदल आया, इधर उधर देखते हुए स्कूटी पर बैठ गया। स्कूटी पर बैठे बैठे उसने हैंडल का लॉक खोला। उसके बाद उसने स्कूटी को स्टैंड से उतारा। जब वह स्टैंड से उतार रहा था तब प्रतीपाल सिंह ने गेट खोला और बाहर आए। बाहर देखा कि युवक उसकी स्कूटी पर बैठा है। वो उसे डांटने लगे। उसने पीछे भी नहीं देखा और स्कूटी लेकर चले गया। सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान थाना सलेम टाबरी के एएसआई प्रेम चंद ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।
0
comment0
Report
BPBurhan pathan
Oct 02, 2025 18:00:56
Anand, Gujarat:પેટલાદનાં બાંધણી ગામે રિક્ષા બાબતની અદાવતમાં પ્રોઢને ચપ્પુ ઝીંકયુ રીક્ષાચાલકે રીક્ષામાંથી ચપ્પુ અને કીક કાઢીને પ્રોઢને મારી ધાયલ પ્રોઢને ત્વરીત સારવાર માટે કરમસદની શ્રીકૃષ્ણ હોસ્પિટલમાં ખસેડાયા મહેળાવ પોલીસે સામસામે ગુનો નોંધી વધુ તપાસ હાથ ધરી પ્રોઢને ચપ્પુ મારવાની સમગ્ર ધટના સીીસીટીવી કેમેરામાં કેદ આણંદ જિલ્લાનાં પેટલાદનાં બાંધણી ગામમાં રિક્ષા બાબતની અદાવતમાં બે રિક્ષા ચાલકો વચ્ચે ઝઘડો થતા એક રિક્ષાચાલકએ બીજા રિક્ષાચાલકનાં પતિને ચપ્પુ મારી ઈજાઓ કરવી આ બનાવ અંગે મહેળાવ પોલીસ મથકે ગુનો નોંધાયો છે, આ સમગ્ર મારામારીનાં સીીસીટીવી ફૂટેજ વાયરલ થતા ચકચાર મચી જવા પામી છે. સાહિલસાનું ઈકબાલશા દિવાને રીક્ષા લઈને ગામની ભાગોળ નજીક મસ્જીદ પાસે ઉભા રહ્યા હતા ત્યારે દરિયો પાસે રહેતા તાલીબશા દિવાને ઝાઝાંજાળની આદત રાખીને ઈમરાનને ગાળો બોલતા ઈમરાનએ પોતાની ભાઈ સાહીલશા અને પિતાને બોલાવતા તાલીબશાએ પોતાની રિક્ષામાંથી કીકની પાઈપ અને ચપ્પુ કાઢીને ઈકબાલશા દિવાનને પેટના ભાગે ચપ્પુ મારી ઈજાઓ કરી ઉપરાંત માથામાં કીક મારી ઈજાઓ કરી હતી, જેમજ રમજુશા દિવાન, સકીલાબાનું તાલીબસા રમજુશા દીવાને ભેગાં મળી માર મારી જાનથી મારી નાખવાની ધમકીઓ આપી હતી. જેના કારણે ઈકબાલશા દિવાન ત્વરીત સારવાર માટે કરમસેદની શ્રીકૃષ્ણ હોસ્પિટલમાં ખસેડાયા છે, આ બનાવ અંગે મહેળાવ પોલીસે ગુનો નોંધી વધુ તપાસ હાથ ધરી છે, ચપ્પુ મારવાની આ સમગ્ર ધટના સીીસીટીવી કેમેરામાં કેદ થતા ચકચાર મચી જવા પામી છે. બાઈટ: સાહીલસા દિવાન (ધાયલનો પુત્ર)
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top