Back
शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर लाश चारपाई के नीचे दफन, आरोपी फरार
RSRAJEEV SHARMA
Oct 19, 2025 11:31:19
Bahraich, Uttar Pradesh
खबर बहराइच से है, जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश को घर में ही चारपाई के नीचे दफन कर दिया। घटना के बाद आरोपी उसी घर में चारपाई पर सोता था,जिसका खुलासा 11 दिन बाद तब हुआ,जब मायके के लोगों के शक जताने पर पुलिस ने कमरे की खुदाई करवाकर शव को बरामद किया। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मामला थाना जरवल क्षेत्र के अहाता गांव का है,मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका फूला देवी (45) की शादी करीब 25 वर्ष पहले गांव के ही हरिकिशन के साथ हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे हरिकिशन को शराब की लत लग गई। वह नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था।
हरिकिशन की शराब की लत बढ़ गई थी। वह पूरे दिन नशे में धुत रहता और घर में झगड़ा करता था। इसकी वजह से दो छोटे बच्चे ननिहाल में रहने लगे। बीते 6 अक्तूबर को फूला देवी अचानक घर से गायब हो गईं। जब दो दिन तक कोई पता नहीं चला तो भाई रामधीरज ने हरिकिशन से पूछा। उसने टालमटोल करते हुए कहा कि फूला कहीं चली गई है。
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने छह अक्तूबर को ही जरवलरोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार 10 दिन तक खोजबीन के बाद भी फूला देवी का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को मायके के लोग हरिकिशन के घर पहुंचे और उससे सख्ती से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बोला。
इस बीच, परिजन जब कमरे में गये तो उन्होंने चारपाई के नीचे मिट्टी का नया लेपन देखा। नजदीक से देखने पर जमीन में हल्की दरारें भी दिखाई दीं। शक गहराने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुँचती उससे पहले ही हरिकिशन फरार हो गया。
जरवलरोड थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे की खोदाई करवाई। पहले फूला देवी की टूटी हुई चूड़ियां मिलीं, फिर पायल और अंत में करीब दो फीट नीचे दफन खड़ी लाश मिली। शव बिना कपड़ों के था और शरीर पर कई जगह चोटों के गहरे निशान थे। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या बेरहमी से पिटाई कर की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घर को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी हरिकिशन की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। मृतeka के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
लाश दफन कर उसी घर में रहता रहा
फूला के परिजनों के मुताबिक छह अक्तूबर को जिस दिन फूला गायब हुई। उसके बाद भी हरिकिशन की पहले की ही तरह उसी घर में रहता रहा। इस दौरान शराब पीना और कभी-कभार मजदूरी का काम मिलता तो करता था। अक्सर वह घर ही रहता था। फूला के गायब होने की बात पर वह सीधे जवाब नहीं देता था, टाल जाता था। एक ही गांव में रहने के कारण फूला के भाई रामधीरज और भाभी विमला को हरिकिशन पर शक गहराने लगा था। जो शक सही साबित हुआ।
वारदात का खुलासा होने के बाद से अहाता गांव के लोग सन्न रह गए। फूला का मायका और ससुराल दोनों एक ही गांव में थी।
2
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowOct 19, 2025 15:00:500
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowOct 19, 2025 13:08:441
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 19, 2025 11:30:111
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowOct 19, 2025 11:17:260
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowOct 19, 2025 11:07:552
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowOct 19, 2025 11:07:412
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowOct 19, 2025 11:07:313
Report
DRDarshal Raval
FollowOct 19, 2025 11:01:110
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 19, 2025 11:01:010
Report
URUday Ranjan
FollowOct 19, 2025 11:00:490
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowOct 19, 2025 11:00:260
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 19, 2025 10:48:023
Report
URUday Ranjan
FollowOct 19, 2025 10:47:532
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 19, 2025 10:30:090
Report