Back
गजरौला में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष, गोलीबारी से कई घायल
VAVINEET AGARWAL
Nov 15, 2025 03:16:22
Amroha, Uttar Pradesh
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा में दो पक्षों के बीच Friday शाम जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक दिन पहले हुए विवाद को निपटाने के लिए दोनों पक्ष नौबहार के घर बातचीत करने पहुंचे थे, लेकिन कहासुनी बवाल बन गई। लाठी-डंडे, धारदार हथियार और पथराव के बीच 10–12 युवक आ पहुंचे, जिनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। झगड़े में एक पक्ष से बवीता, किशोर पवन कुमार और जयविंद्री घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से महिपाल और उसका बेटा गौरव घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गजरौला सरकारी अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
172
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DRDarshal Raval
FollowNov 15, 2025 04:47:2431
Report
KBKETAN BAGDA
FollowNov 15, 2025 04:08:4593
Report
DPDhaval Parekh
FollowNov 15, 2025 04:08:33162
Report
NBNARESH BHALIYA
FollowNov 15, 2025 04:04:1352
Report
ARAlkesh Rao
FollowNov 15, 2025 04:01:12156
Report
DPDhaval Parekh
FollowNov 15, 2025 04:00:58174
Report
UPUMESH PATEL
FollowNov 15, 2025 03:49:15156
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 15, 2025 03:16:35222
Report
AKAshok Kumar
FollowNov 14, 2025 19:00:24323
Report
AKAshok Kumar
FollowNov 14, 2025 19:00:10436
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowNov 14, 2025 18:45:23195
Report
AKArpan Kaydawala
FollowNov 14, 2025 16:47:24129
Report
CPCHETAN PATEL
FollowNov 14, 2025 16:33:20188
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowNov 14, 2025 16:32:54159
Report