Back
लालकिले धमाके में अमरोहा के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
VAVINEET AGARWAL
Nov 11, 2025 02:48:13
Amroha, Uttar Pradesh
दिल्ली के लालकिले के पास सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में अमरोहा जिले के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हसनपुर क्षेत्र के रहरा अड्डा निवासी 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल और मंगरोला गांव के अशोक गुज्जर की पहचान मृतकों के रूप में हुई है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। लोकेश अग्रवाल खाद विक्रेता थे और सोमवार को अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने दिल्ली गए थे। वहीं अशोक दिल्ली में डीटीसी बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि लोकेश ने फोन कर अशोक को लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था, लेकिन उसी वक्त हुए भीषण धमाके ने दोनों की जिंदगी खत्म कर दी। घटना के बाद से ही लोकेश और अशोक के परिजनों व परिचितों में गम और सदमे का माहौल है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया गया, जिसके बाद आज मंगलवार को दोनों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे जाएंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
GPGaurav Patel
FollowNov 11, 2025 05:12:250
Report
KJKunal Jamdade
FollowNov 11, 2025 05:04:380
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 11, 2025 03:48:560
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 11, 2025 03:45:240
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 11, 2025 03:00:320
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 11, 2025 02:48:300
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 11, 2025 02:45:14Noida, Uttar Pradesh:CCTV फुटेज: कार पार्किंग से निकलते समय 6 बजकर 22 मिनट पर रिकॉर्ड हुआ। ब्लास्ट 6:52 पर हुआ।
0
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowNov 11, 2025 02:35:260
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 11, 2025 02:34:100
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 11, 2025 02:33:560
Report
ASAmit Singh
FollowNov 11, 2025 02:33:440
Report
RSRandhir Singh
FollowNov 11, 2025 02:33:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 11, 2025 02:32:280
Report