Back
भांजे और मामी ने पति की हत्या की, जहरीली शराब से मौत उजागर
BSBhanu Sharma
Jan 29, 2026 04:32:17
Dholpur, Rajasthan
भांजे के साथ मिलकर पत्नी ने की थी अपने पति की हत्या
मामले का 11 महीने बाद हुआ खुलासा, जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाई थी शराब
धौलपुर
भांजे ने मामी के साथ अवैध संबंध के चलते मामा का मर्डर कर दिया। शराब में जहर पिलाकर आरोपी भांजे ने मामा को मार डाला। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा 11 महीने बाद हुआ है। यह पूरा मामला धौलपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके के भैंसाख गांव का है। धौलपुर पुलिस ने 11 महीने पहले हत्या के मामले का खुलासा किया है। भांजे के साथ अवैध संबंध के चलते महिला ने मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。
धौलपुर कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि भैंसाख गांव में 16 फरवरी 2025 को शंकर सिंह पुत्र वासुदेव का शव उसके घर में मिला था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुरुआत में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, जिसके चलते पुलिस ने मृतक का विसरा FSL जांच के लिए भेजा था। FSL रिपोर्ट में शंकर सिंह की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस का शक मृतक की पत्नी रूबी पर गहराया था。
थाना प्रभारी ने बताया कि शंकर सिंह की मौत के कुछ समय बाद ही रूबी ने मृतक के भांजे हरेंद्र से शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि हरेंद्र ने शंकर सिंह को 15 फरवरी 2025 को खेत पर ले जाकर शराब पिलाई थी, जिसमें पहले से कीटनाशक पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद दोनों शंकर के घर आ गए। जहरीली शराब पीने से शंकर सिंह की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला मामी रूबी और भांजे हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MDMustak Dal
FollowJan 29, 2026 05:45:520
Report
MDMustak Dal
FollowJan 29, 2026 05:45:400
Report
MDMustak Dal
FollowJan 29, 2026 05:33:450
Report
CPCHETAN PATEL
FollowJan 29, 2026 05:33:310
Report
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 03:01:550
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 29, 2026 03:01:400
Report
RMRam Mehta
FollowJan 29, 2026 03:01:280
Report
SBShilu Bhagvanji
FollowJan 29, 2026 03:00:590
Report
ARAlkesh Rao
FollowJan 29, 2026 03:00:410
Report
NDNavneet Dalwadi
FollowJan 29, 2026 03:00:260
Report
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 02:47:070
Report
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 02:47:00Noida, Uttar Pradesh:NIA chargesheets fifth key accused in CPI(Maoist) Magadh Zone revival bid case
0
Report
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 02:46:51Noida, Uttar Pradesh:NIA ने PFI के जिहादी मामले में केरल में कई जगहों पर तलाशी शुरू की
0
Report
RKRavi Kant
FollowJan 29, 2026 02:46:450
Report