Back
चूरू में एवरेस्ट विजेता के परिवार पर हमले, दीपावली में खलबली
NPNavratan Prajapat
Oct 21, 2025 11:46:52
Churu, Rajasthan
चूरू के इकलौते एवरेस्ट विजेता गौरव शर्मा के परिवार पर असामाजिक तत्वों का हमला, घर में पत्थर और सुतली बम फेंके, कार जलाने की भी कोशिश दीपावली की खुशियों में खलल, पीड़ित का परिवार दहशत में चूरू। दीपावली की रात चूरू शहर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के इकलौते एवरेस्ट विजेता गौरव शर्मा के परिवार पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान 15-20 हमलावरों ने घर के बाहर जमकर पत्थरबाजी की, सुतली बम फेंकते रहे ओर परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश कर हाथापाई की। घटना के बाद से परिवार के लोग दहशत में हैं। सोशल मीडिया पर गौरव शर्मा ने बताई आपबीती जयपुर में रहने वाले गौरव शर्मा हर साल की तरह इस बार भी दीपावली मनाने अपने पैतृक घर आनंद भवन (गौशाला रोड, चूरू) आये थे। उन्होंने घटना के बाद अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर पूरी घटना के बारे में लिखा और चूरू पुलिस व जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। गौरव शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा कि सोमवार रात करीब 9:25 बजे उनके मूल निवास आनंद भवन, गौशाला रोड पर कुछ लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया। गौरव शर्मा ने पोस्ट में बताया कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी पेट्रोल की गाड़ी को जलाने की कोशिश की, घर के अंदर घुसकर आतिशबाजी की, सुतली बम फेंके, और बच्चों तक को नहीं बख्शा। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों में अमित सिंह, अजय सिंह और उनके साथ 15–20 अन्य लोग शामिल थे, जिन्होंने फोन कर गुंडों को बुलाया। गौरव ने लिखा कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं और गालियां दी गईं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को “कायराना हमला” बताते हुए कहा कि इस तरह की वारदात ने चूरू जैसे शांत शहर की छवि को धक्का पहुंचाया है। उन्होंने चूरू पुलिस और राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि अपराधियों को उनके “उचित मुकाम” तक पहुंचाया जा सके। गौरव शर्मा ने कहा कि वह आशा करते हैं कि कानून व्यवस्था इस हिंसा और अराजकता पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। वहीं दीपावली जैसे पर्व पर हुई यह घटना शहरवासियों में आक्रोश और चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग कर रहे हैं。
4
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NDNavneet Dalwadi
FollowOct 21, 2025 18:00:100
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowOct 21, 2025 16:17:112
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowOct 21, 2025 15:47:157
Report
HBHimanshu Bhatt
FollowOct 21, 2025 15:45:190
Report
GKGovindbhai Karmur
FollowOct 21, 2025 14:47:212
Report
SKSumit Kumar
FollowOct 21, 2025 13:02:110
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 21, 2025 13:02:020
Report
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowOct 21, 2025 11:47:431
Report
JPJai Pal
FollowOct 21, 2025 11:47:031
Report
ARAlkesh Rao
FollowOct 21, 2025 11:46:331
Report
NJNILESH JOSHI
FollowOct 21, 2025 11:32:370
Report
BPBurhan pathan
FollowOct 21, 2025 10:50:063
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 21, 2025 10:37:143
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 21, 2025 10:36:542
Report