Back
प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जेसीबी से घर तोड़वा दिया
KSKartar Singh Rajput
Feb 25, 2026 10:45:52
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर में छोटे भाई के प्रेम विवाह की सजा बड़े भाई को अपना मकान तुड़वाकर चुकाना पड़ी है। छोटे भाई ने समाज की लड़की को भगाकर लव मैरिज की थी। लड़की के परिजनों ने लड़के के भाइयों के घर पर जेसीबी से हमला कर दिया। हमलावरों ने तीन कमरे और आंगन पर जेसीबी चला कर पूरा घर तोड़ दिया। परिवार खुद बचकर भाग गया। घटना घाटीगांव के घेघोली घाटीगांव में घटी। इसके बाद डरे-हिम्मत लोग पांच महीने तक यहां- वहां भटकते रहे। अब वह गांव लौटे तो पुलिस से शिकायत की, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया। घाटीगांव थाना स्थित घेघोली गांव निवासी 38 वर्षीय वनिया सिंह गुर्जर ने शिकायत दी कि उसके छोटे भाई रामलखन सिंह गुर्जर ने सिरोली निवासी गिर्राज सिंह गुर्जर की बेटी किरन गुर्जर के साथ भागकर शादी कर ली थी। दोनों ने खुद की मर्जी से प्रेम विवाह किया था, पर लड़की के पिता गिर्राज गुर्गर को सहन नहीं हुआ। नाराज होकर 9 सितंबर 2025 की देर रात गिर्राज गुर्जर ने जेसीबी लेकर सिरोली के भूपेन्द्र गुर्जर, सिद्धार्थ गुर्जर, भारत गुर्जर को बुलाया और गालियां दीं। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को बुलाया और जेसीबी से तीन कमरों का मकान, आंगन समेत सभी सामान तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार दहशत में गांव से भाग गया। आरोपी उनका पीछा करते रहे; पुलिस को सूचना देने के बावजूद वे थाना तक नहीं आ पाए। पांच महीने बाद पीड़ित परिवार गांव लौटकर पुलिस के पास पहुंचे तो घाटीगांव थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया। CSP रोबिन जैन के अनुसार घटना पांच महीने पहले की है; फरियादी पक्ष डरा हुआ था और अब थाना आया है। घटना सही थी इसलिए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AKArpan Kaydawala
FollowFeb 25, 2026 12:51:340
Report
AKArpan Kaydawala
FollowFeb 25, 2026 12:51:250
Report
MMMitesh Mali
FollowFeb 25, 2026 12:51:130
Report
UAUpadhyay Amitkumar Ghanshyambhai
FollowFeb 25, 2026 12:47:530
Report
BPBurhan pathan
FollowFeb 25, 2026 12:03:250
Report
AKArpan Kaydawala
FollowFeb 25, 2026 11:22:490
Report
JSJayanti solanki
FollowFeb 25, 2026 11:18:220
Report
PTPremal Trivedi
FollowFeb 25, 2026 11:17:410
Report
PAParakh Agarawal
FollowFeb 25, 2026 11:16:220
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowFeb 25, 2026 11:01:440
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 25, 2026 10:46:050
Report
TDTEJAS DAVE
FollowFeb 25, 2026 10:45:340
Report
CPCHETAN PATEL
FollowFeb 25, 2026 10:36:320
Report
SBShilu Bhagvanji
FollowFeb 25, 2026 10:26:440
Report