Back
NAFIS से गुजरात पुलिस ने नौ महीनों में 80 अपराध सुलझाकर टेक-पॉलिसिंग का रिकॉर्ड बना
HPHAMIMKHAN PATHAN
Oct 23, 2025 09:19:23
Ahmedabad, Gujarat
टेक-पोलिसिंग की दिशा में गुजरात पुलिस की एक और उपलब्धि नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) की मदद से गुजरात पुलिस ने पिछले 9 महीनों में 80 अपराधों की गुत्थी सुलझाई। प्रौद्योगिकी का उपयोग अपराधों की जांच प्रक्रिया को और अधिक तेज़ और सटीक बनाएगा: राज्य के पुलिस प्रमुख श्री विकास सहाय गुजरात पुलिस स्मार्ट और प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए तकनीक के उपयोग के प्रति प्रतिबद्ध है। NAFIS पोर्टल पर राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 1.20 करोड़ से अधिक अपराधियों के फिंगरप्रिंट डेटा और गुजरात के 22 लाख से अधिक अपराधियों के फिंगरप्रिंट डेटा शामिल हैं। गुजरात पुलिस ने आधुनिक तकनीक के उपयोग से स्मार्ट और प्रोफेशनल पुलिसिंग की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) नामक पोर्टल का उपयोग करके, गुजरात पुलिस ने इस वर्ष सितंबर तक लगभग 80 महत्वपूर्ण अपराधों की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त की है, जो टेक-पॉलिसिंग के क्षेत्र में गुजरात पुलिस की एक और उपलब्धि को दर्शाता है। राज्य के पुलिस प्रमुख श्री विकास सहाय ने कहा है कि इस प्रकार की तकनीक का उपयोग अपराध सुलझाने की प्रक्रिया को और अधिक तेज़ एवं सटीक बनाएगा। गुजरात पुलिस स्मार्ट और प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए तकनीक के उपयोग के प्रति दृढ़प्रतिज्ञ है। विभिन्न गंभीर अपराधों में गिरफ्तार किए गए अपराधियों के फिंगरप्रिंट का डेटाबेस नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) में शामिल किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 1.20 करोड़ से अधिक अपराधियों का डेटा संग्रहित है। गुजरात पुलिस भी इस प्रणाली में सक्रिय योगदान दे रही है, जिसमें राज्य के 22 लाख से अधिक अपराधियों का डेटा शामिल है। NAFIS तकनीक पर DGP विकास सहाय का बाइट
5
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PMPARMAR MAHESHKUMAR AMRUTLAL
FollowOct 23, 2025 12:11:180
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowOct 23, 2025 11:32:080
Report
URUday Ranjan
FollowOct 23, 2025 11:31:470
Report
NBNarendra Bhuvechitra
FollowOct 23, 2025 10:45:122
Report
GDGaurav Dave
FollowOct 23, 2025 10:31:570
Report
GDGaurav Dave
FollowOct 23, 2025 10:20:512
Report
NJNitish Jha
FollowOct 23, 2025 09:50:150
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 23, 2025 09:49:521
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowOct 23, 2025 09:49:331
Report
ARAarti Rai
FollowOct 23, 2025 09:45:300
Report
PDPRASHANT DHIVRE
FollowOct 23, 2025 09:33:220
Report
PJPrashant Jha2
FollowOct 23, 2025 09:16:460
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 23, 2025 09:16:311
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowOct 23, 2025 09:05:341
Report