Back
भभुआ में स्ट्रॉबेरी क्रांति: ड्रिप इरिगेशन से किसान मुनाफा बढ़ा
NJNarendra Jaiswal
Feb 20, 2026 02:18:44
Jasa, Bihar
स्लग - भभुआ में स्ट्रॉबेरी क्रांति
पारंपरिक खेती छोड़ अमरीश अग्रवाल ने कमाए लाखों, ड्रिप इरिगेशन से मिला 80% अनुदान
वियो - कैमूर को धान का कटोरा कहा जाता है मोकरी का गोविंद भोग चावल देश विदेश में मशहूर है अब भभुआ में पारंपरिक धान-गेहूं की खेती को चुनौती देते हुए शहर के निवासी अमरीश अग्रवाल ने प्रयोग के तौर पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की है। पुणे जाकर उन्होंने इसकी तकनीक सीखी और डीआरसीसी बिल्डिंग के समीप सिर्फ 1000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में 4000 पौधे लगाए।
पहले अनुभव में चुनौतियां आईं, जहां 800 पौधे बर्बाद हुए, लेकिन मेहनत से 3200 पौधे बचाए। अब ये पौधे भरपूर फल दे रहे हैं। प्रतिदिन 35 से 45 किलो स्ट्रॉबेरी निकल रही है। सितंबर अंत में लगाई गई फसल मार्च अंत तक चलेगी। अमरीश बताते हैं कि इस छोटे से क्षेत्र से पूरे सीजन में लगभग एक लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा होगा।
भले ही भभुआ का मौसम स्ट्रॉबेरी के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लिया। कृषि विभाग से ड्रिप इरिगेशन में 80 प्रतिशत अनुदान मिलने से लागत कम हुई और उत्पादन बेहतर हुआ।
मोहम्मद शहजाद अंसारी ने उनके फार्म का दौरा कर कहा कि ऐसी नई फसल से किसानों में रुचि बढ़ रही है। स्ट्रॉबेरी का स्वाद लाजवाब है।
जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार गौरव ने अमरीश को मेहनती किसान बताते हुए कहा कि ड्रिप इरिगेशन और बोरिंग का लाभ देकर विभाग ने सहयोग किया। अन्य किसान भी ऐसी खेती अपनाकर मुनाफा बढ़ा सकते हैं।
जी मीडिया से खास बातचीत में अमरीश की अपील है कि युवा नौकरी की बजाय ऐसी उच्च मूल्य वाली खेती अपनाएं, जो नौकरी से भी अधिक कमाई दे सकती है। यह सफलता भभुआ में विविधिकरण की नई मिसाल बन रही है।
बाइट - डॉक्टर अजय कुमार गौरव - जिला उद्यान पदाधिकारी, कैमूर
बाइट - अमरीश कुमार - किसान
बाइट - मोहम्मद शहजाद अंसारी - ग्रामीण
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MPManish Purohit
FollowFeb 20, 2026 03:16:030
Report
VPVasu Parmar
FollowFeb 20, 2026 03:03:550
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowFeb 20, 2026 03:03:390
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:19:52Noida, Uttar Pradesh:चिली के सैंटियागो में एक लिक्विफाइड गैस टैंकर ट्रक में धमाका हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग जलने से घायल हो गए।
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:19:38Noida, Uttar Pradesh:ईरानी और रूसी स्पेशल फोर्स ने ओमान की खाड़ी में जॉइंट एक्सरसाइज के दौरान हेलीकॉप्टर से ‘विजिट, बोर्ड, सर्च और सीजर’ ड्रिल के लिए टीम बनाई
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:19:250
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:19:160
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:19:050
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:18:54Noida, Uttar Pradesh:मॉस्को के बिट्सेव्स्की पार्क मेट्रो स्टेशन पर धमाका हुआ। पोड्योम ने मेट्रो की प्रेस सर्विस का हवाला देते हुए बताया कि धमाका एक डिब्बे में खराबी की वजह से हुआ।
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:18:260
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:18:14Noida, Uttar Pradesh:आज़रबैजान के राष्ट्रपति के सिक्योरिटी गार्ड अमेरिकी प्रदर्शनकारियों पर पिटाई कर रहे हैं, जबकि अज़रबैजान के जिहादी राष्ट्रपति (इल्हाम अलीयेव) डोनाल्ड ट्रंप से मिल रहे थे
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:18:01Noida, Uttar Pradesh:पकड़े गए सैनिक रो पड़े: कह रहे है ‘मैंने पाकिस्तान के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन आज वे मेरे मालिक नहीं हैं! मेरे विकलांग पिता और परिवार सिर्फ़ मुझ पर निर्भर हैं!’
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:17:500
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 20, 2026 02:17:390
Report