Back
धरमपुर की आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सेंटर ऑफ एक्सेलेंस का उद्घाटन
UPUMESH PATEL
Dec 27, 2025 12:01:46
Valsad, Gujarat
धरमपुर के वलसाड जिले में धारمपुर में आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीमद राजचंद्र आश्रम की यात्रा की और उन्होंने महिलाओं के लिए तैयार किए गए खास 'सेंटर ऑफ एक्सेलेंस' का उद्घाटन किया। इस सेंटर की खासियत ये है कि इसे पूरी तरह ग्रामीण महिलाएं ही संचालित करेंगी। वलसाड जिले के धारमपुर स्थित श्रीमद राजचंद्र आश्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशेष उपस्थिति देखने मिली। यहां उन्होंने श्रीमद राजचंद्र सर्वमंगल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस का लॉन्च किया, उसी सेंटर का वर्चुअल शिलान्यास पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस अवसर पर रक्षा मंत्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला; उन्होंने सेंटर में काम करने वाली आदिवासी बहनों से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों को देखा और भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यहाँ महिलाओं को पारंपरिक शिल्प के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स जैसे आधुनिक विषयों का भी ज्ञान दिया जा रहा है। यह सेंटर महिला सशक्तिकरण का उत्तम उदाहरण पेश कर रहा है। संस्थान के अनुसार, यहाँ फिलहाल 300 से अधिक महिलाएं रोज़गार प्राप्त कर रही हैं और भविष्य में लगभग 1500 से अधिक महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। यहाँ तैयार होने वाले उत्पाद सिर्फ स्थानीय नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
CPCHETAN PATEL
FollowDec 27, 2025 13:30:100
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 27, 2025 13:00:090
Report
ARAlkesh Rao
FollowDec 27, 2025 12:36:080
Report
KBKETAN BAGDA
FollowDec 27, 2025 12:34:580
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 27, 2025 12:20:120
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 27, 2025 12:03:590
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 27, 2025 11:33:410
Report
AKArpan Kaydawala
FollowDec 27, 2025 11:03:410
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 27, 2025 11:03:300
Report
NJNILESH JOSHI
FollowDec 27, 2025 11:02:390
Report
DRDarshal Raval
FollowDec 27, 2025 10:18:400
Report
DPDhaval Parekh
FollowDec 27, 2025 10:11:130
Report
GDGaurav Dave
FollowDec 27, 2025 10:02:010
Report
CPCHETAN PATEL
FollowDec 27, 2025 10:00:440
Report