Back
साइकिल से शहर की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने वाले असित बरण सेन
BSBidhan Sarkar
Nov 17, 2025 12:51:30
Chinsurah, West Bengal
भोर की पहली किरण फूटने से पहले ही उनकी साइकिल के पहिये घूमने शुरू हो जाते हैं। हुगली चुचुड़ा नगर पालिका के गलियों-मुहल्लों में कहाँ पानी की समस्या, कहाँ सड़कें खस्ताहाल, कहाँ कचरे का ढेर, कहाँ स्ट्रीट लाइट बंद है या फिर दिन निकलने के बाद भी लाइट जलती रहगई — ऐसे विभिन्न नागरिक समस्याओं की खोज में वे घूमते रहते हैं। छोटी डायरी में सबकुछ लिखकर नगर पालिका के संबंधित विभाग में समाधान के लिए जमा भी कर आते हैं। नगर और नागरिकों की समसया तुरंत प्रशासन तक पहुँचाने के लिए लगभग एक दशक से भी जयदा समय से इस तरह दौड़धूप करते आ रहे हैं 63 वर्षीय असित बरण सेन। बिना पैसों के चारों ओर नज़र रखने वाले चौकन्ने पहरेदार वे हैं। चुचुड़ा नगर पालिका के 25 नंबर वार्ड में रहते हैं असित बरण बाबू। घर में पत्नी उर्मिला देवी हैं और दो बेटे हैं जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठीक करने के काम से जुड़े। साल 2012 तक असित बाबू कोलकाता की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वहां से रिटायर हो कर अब एक संस्था में केयरटेकर के रूप में काम कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के समय प्रतिमा विसर्जन के बाद उसका ढांचा और आसपास कचरा जमा होने की भी निगरानी रखते हैं। गंगा घाटों में कूड़े-कचरे का ढेर या जलाशय गंदा दिख स्थानीय नगर पार्षद को तुरंत जानकारी देते हैं। असित बताते हैं — बचपन में एनसीसी करने के समय से ही जनसेवा की इच्छा जगी थी, लेकिन आर्थिक स्थिति की वजह से पूरी तरह संभव नहीं हुआ। इस तरह बिना किसी लाभ के समाज के लिए काम करते हुए कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है। सूरज निकलने से पहले ही साइकिल से पूरे इलाके का निरीक्षण, फिर रिपोर्ट तैयार कर नगर पालिका में जमा — यही उनकी दिनचर्या है। वे कहते हैं, “पेशा तो पैसे के लिए करते हैं, लेकिन जनता के लिए काम करने से जो मानसिक शांति मिलता है, उसका कोई मूल्य नहीं। इससे जेब नहीं भरती, लेकिन मन जरूर भर जाता है।” और असित बाबू के इस निस्वार्थ काम से खुश भी शहरवासी।
128
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DBDebanjan Bandyopadhyay
FollowNov 17, 2025 14:23:1965
Report
PDPradyut Das
FollowNov 17, 2025 14:23:03101
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowNov 17, 2025 14:22:3528
Report
NHNantu Hazra
FollowNov 17, 2025 14:22:04110
Report
NHNantu Hazra
FollowNov 17, 2025 14:21:46119
Report
NHNantu Hazra
FollowNov 17, 2025 14:19:1338
Report
STSrikanta Thakur
FollowNov 17, 2025 13:50:3867
Report
STSrikanta Thakur
FollowNov 17, 2025 13:50:22Dinajpur, Rangpur Division:সুকান্ত মজুমদার সোমবার সন্ধ্যায় বালুরঘাটে বিভিন্ন রাজনৈতিক বিষয়ে স্কোয়াডের তল্লাশি। সব বিষয়েই মন্তব্য করেছেন সুকান্ত মজুমদার।
48
Report
ASAyan Sharma
FollowNov 17, 2025 13:50:0372
Report
ALArup Laha
FollowNov 17, 2025 13:49:47156
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowNov 17, 2025 13:49:2174
Report
BBBimal Basu
FollowNov 17, 2025 13:49:07112
Report
BBBimal Basu
FollowNov 17, 2025 13:48:47133
Report
BBBimal Basu
FollowNov 17, 2025 13:48:2750
Report
BBBimal Basu
FollowNov 17, 2025 13:48:1094
Report