Back
Maharajganj273164blurImage

Maharajganj: सेना की सफलता पर सोनौली सीमा से तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

Amit Tripathi
May 24, 2025 04:26:44
Kunserwa, Uttar Pradesh

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकियों को मार गिराया। सेना की इस सफलता और देशवासियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए आज सोनौली सीमा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया। यात्रा के दौरान भारत माता और सेना के जयकारे लगाए गए और रामजानकी मंदिर पर इसका समापन हुआ। इस मौके पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सेना के पराक्रम का सम्मान और देश की एकता का प्रतीक है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|