Back
Hardoi241124blurImage

Hardoi - उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई

Ramprakash Rathour
May 20, 2025 11:35:47
Shahabad, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को शाहाबाद ब्लॉक का मुख्यालय से हुआ। यहां पर शहीद स्तंभ पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा ब्लाक चौराहा, पीडब्ल्यूडी कार्यालय होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत माता की जय, वीर जवान शहीद, अमर रहे के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में चल रहे थे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|