लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण के प्रति जनजागृति हेतु इंदौर पुलिस द्वारा जनजागरूकता वाहन रैली व विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण को दर्शाती महिलाओं की वाहन रैली को हरी झंडी देकर किया रवाना गया। महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकालकर, पोस्टर्स व पम्पलेट्स के माध्यम से दिया ‘‘सशक्त नारी-सशक्त समाज’’ निर्माण का संदेश दिया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही।

MP News - महिला सशक्तिकरण को लेकर निकाली गई बाइक रैली
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि देश में सबसे बदनाम राज्य कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश है। उन्होंने सवाल उठाया कि फिर भी राज्य सरकार ने स्थाई DGP के चयन के लिए बोर्ड क्यों नहीं बनाया। उन्होंने पूछा कि क्या 11 IPS अधिकारी सक्षम नहीं थे? अमीक जामेई ने सरकार की इस कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
हरदा जिले के टिमरनी में रेलवे स्टेशन और सिवनी मालवा के रास्ते पर बनने वाले पुल का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। करीब 2 महीने से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से स्थानीय लोगों को खूब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के कारण रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे वाहनों को करीब 10 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इससे रोजाना आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण एजेंसी ने काम की गति बढ़ाने में लापरवाही बरती है।
लगभग 63 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल का काम अभी भी अधूरा है। लोगों को डर है कि बारिश के मौसम में और भी दिक्कतें बढ़ जाएंगी। पूरी तरह से रास्ता बंद होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। SDM ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से काम धीमा चल रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से बात की गई है और जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए रास्ते में बदलाव भी किए जा रहे हैं। पुल निर्माण टीम तेजी से काम कर रही है ताकि जनता को जल्द सुविधा मिल सके।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मारपीट के वीडियो की जांच में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वीडियो में एक व्यक्ति को गलत हालत में पीटा जा रहा था। लेकिन जांच में पता चला कि यह पूरा मामला हनीट्रैप का है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग और एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह और उनकी टीम ने जांच कर 24 घंटे में चार आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले एक महिला ने पीड़ित को फोन किया और बातचीत के बाद मिलने बुलाया। जब पीड़ित 17 मई को महिला से मिलने गया, तो उसे एक मकान में ले जाया गया। वहां पहले से मौजूद गैंग के सदस्यों ने उसकी पिटाई की, अश्लील वीडियो बनाया और फिर डराकर ₹1 लाख 58 हजार रुपये वसूल लिए।
पुलिस का संदेश है — सोशल मीडिया पर आई संदिग्ध चीजों पर जल्दी विश्वास न करें, सतर्क रहें और किसी भी अनियमित गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
आने वाले मानसून में शहर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह यादव ने बताया कि शहर के हर इलाके में सीनियर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर अधिकारी अपने वार्ड में जाकर नालों की सफाई और पानी निकासी की स्थिति की जांच करेगा। अगर कहीं पानी निकालने के लिए मोटर या पम्प की जरूरत होगी तो तुरंत इंतजाम किया जाएगा। हर दिन अधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है ताकि बारिश के समय लोगों को परेशानी न हो। साथ ही जिन नालों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है, वहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसके लिए तोड़फोड़ की कार्रवाई भी की जा रही है। इस काम में सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।
खूंटी जिले में सड़क, स्वास्थ्य और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। कई बड़ी योजनाएं जैसे बिरसा कॉरिडोर का काम भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
इसको लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और खूंटी के पूर्व विधायक नीलकंठ मुंडा ने झारखंड की झामुमो सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्य नहीं कर रही है और जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है। नीलकंठ मुंडा ने बताया कि जब वे विधायक थे, तब उन्होंने कई योजनाएं पास कराईं थीं, लेकिन आज तक वो ज़मीन पर पूरी नहीं हुई हैं। चुनाव के छह महीने बीत चुके हैं, फिर भी खूंटी और आसपास के इलाकों में कोई ठोस विकास नहीं दिख रहा। उन्होंने झामुमो सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार को लोगों की तकलीफों से कोई मतलब नहीं है।
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक पत्रकार और उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठाया। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो वायरल कर नगर पंचायत अध्यक्ष बरखेड़ा और बीसलपुर के SDM पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इस मामले पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बयान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिलहर गांव के दौरे के दौरान दिया।
झांसी में भीषण गर्मी को देखते हुए संकल्प सेवा समिति ने राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने काली मंदिर परिसर में हुआ। समिति की अध्यक्ष मंजू सारवगी ने बताया कि गर्मी में चलते लोगों को राहत देना हमारा सामाजिक फर्ज है, इसलिए यह सेवा कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर समिति की सदस्याएं और सहयोगी - मिथिलेश कुशवाहा, नम्रता अंजना, आशा निम्मा, हन्नी सिरोठिया, कीर्ति जानकी, राहवश्री सिंह, सुबोध, कंचन, पुष्पा सिंह, गजाला, निशांत आदि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। कार्यक्रम के अंत में फर्राज सिद्दीकी ने सभी का आभार जताया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 14th एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों ने खराब सुरक्षा, गंदगी और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि हर महीने 2000–3500 रुपये मेंटेनेंस के नाम पर लिए जा रहे हैं लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रहीं। कूड़े के ढेर, आवारा कुत्तों और खराब सफाई से लोग परेशान हैं। निवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
बरनाहल विकास खंड के कैसरायपुर गांव में सरकार ने गरीबों की सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च कर बारात घर बनवाया था, लेकिन अब इस पर कुछ दबंग ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। गांव में आज तक किसी बारात ने यहां ठहराव नहीं किया बल्कि दबंगों ने इसे मवेशियों के चारे, उपले, भूसे और कूड़े-कचरे का अड्डा बना दिया है। आसपास का क्षेत्र भी गंदगी से भरा पड़ा है जिससे आम ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से बारात घर को कब्जे से मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की शादी तय हो गई है। यह क्रिकेट और राजनीति का एक सुपरहिट मेल होगा। दोनों 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले 8 जून को लखनऊ के एक बड़े होटल में उनकी रिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस खास मौके पर कई दिग्गज नेताओं और क्रिकेट सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।