Back
Balaghat481001blurImage

Balaghat - नवीन आपराधिक कानूनों पर पुलिस प्रशिक्षण का हुआ समापन

Devendra Rangire
May 28, 2025 12:39:17
Balaghat, Madhya Pradesh

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन में पुलिस कन्ट्रोल रूम बालाघाट में नवीन आपराधिक कानूनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका समापन हो गया हैं। यह प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (BSA) — पर आधारित रहा। इस प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्रों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को नवीन कानूनी प्रावधानों तकनीकी संसाधनों और व्यावहारिक प्रक्रियाओं की गहन जानकारी प्रदान की गई। जिले भर के 800 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|