
UP - चकरा बासु नगर दरगाह में मारुति कार व बाइक की टक्कर युवती घायल भर्ती
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मऊ जिले के मधुबन में सपा नेता राजेंद्र मिश्रा मीडिया से बात करते हुए अचानक रोने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले का सबसे बड़ा घूसखोर लेखपाल, SDM का PRO बनकर घूम रहा है। राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि जब वे गरीबों की आवाज उठाते हैं, तो उन्हें 'दलाल' कहा जाता है। यह कहते-कहते वे भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।
पुवायां तहसील में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां उप जिलाधिकारी चित्रा निर्वाल और सीओ निष्ठा उपाध्याय ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कई समस्याओं का निस्तारण कराया गया। तो वहीं बची हुई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उप जिलाधिकारी चित्रा निर्वाल ने कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि सभी समस्याओं का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। अगर कोई भी लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।