Back
Jhansi284001blurImage

UP News: झांसी नगर निगम ने प्लास्टिक डिस्पोजल क्रोकरी पकड़ी, 12 लाख की सामग्री जब्त

Mohit Singh Chadar
May 31, 2025 11:53:06
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी नगर निगम की टीम ने शनिवार को प्लास्टिक डिस्पोजल क्रोकरी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़ी गई प्लास्टिक डिस्पोजल क्रोकरी की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। नगर निगम ने सारी सामग्री जप्त कर ली है और दोनों वाहनों पर 25-25 हजार रुपये का चालान भी किया गया है। झांसी नगर निगम ने प्लास्टिक और पॉलीथिन के डिस्पोजल क्रोकरी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग इसे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि झांसी-ललितपुर हाईवे से प्रतिबंधित डिस्पोजल क्रोकरी लेकर दो वाहन झांसी की ओर आ रहे थे जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|