801503
सतीश पटेल उर्फ रमाकांत बने जदयू युवा मोर्चा के गया जिलाध्यक्ष...
Mainpura, Bihar:सुजीत कुमार की रिपोर्ट।सतीश पटेल उर्फ रमाकांत बने जदयू युवा मोर्चा के गया जिलाध्यक्ष, अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। गया। जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं पार्टी के आलाकमान ने एक बार फिर युवा नेता सतीश पटेल उर्फ रमाकांत को जदयू युवा मोर्चा का गया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के बाद जदयू की गया जिला इकाई में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर स्थानीय सर्किट हाउस के सभागार में जिला इकाई की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत को फूलों की माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, सोनम दास, बिहारी पटेल, कुंदन वर्मा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। मौके पर नवमनोनीत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।0
0
Report
801503
डबल इंजन सरकार के बावजूद शिक्षा और रोजगार की समस्या का समाधान नहीं_ PK
Mainpura, Bihar:PK दरभंगा शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी एसपी राय और इम्तियाज नूरानी के नामांकन में हुए शामिल, बोले - डबल इंजन सरकार के बावजूद शिक्षा और रोजगार की समस्या का समाधान नहीं, एक बार जाति-धर्म से ऊपर उठकर जन सुराज के उम्मीदवारों को जिताइए। PK ने शिक्षकों-स्नातकों के लिए किए 2 बड़े ऐलान, बोले - शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना और सभी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाना प्रशांत किशोर की व्यक्तिगत गारंटी है।प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को घेरा- बोले, 7वीं फेल अपराधी को हटाना चाहते हैं तो एक बार बैलेट पेपर पर NDA के साथी को हराइए, मोदी जी को खुद पता चल जाएगा कि जिस अनपढ़ आदमी को बिहार पर थोपा है, वह बिहार की जनता को स्वीकार्य नहीं है।0
0
Report
801503
नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव का गया की घटना पर बयान, सम्राट सरकार पर साधा निशाना...
Mainpura, Bihar:राजीव राम की रिपोर्ट।नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव का गया की घटना पर बयान! ऐ, छोड़ो…. ऐ, छोड़ो…लड़की चिल्ला रही है लेकिन सता संरक्षित गुंडे पीछे पड़े है। गया जिले में फिर एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी कर वीडियो वायरल किया गया है। सम्राट चौधरी ऐसी घटनाएं करवाकर क्या चुनावों में ही बिहार घूम बिहार को ही धूमिल करने वाले प्रधानमंत्री के भाषण का कंटेंट तैयार करवा रहे है?? अपराधियों की ‘जाति खोजो विशेषज्ञ’ श्री भगवान कुशवाहा, जीतनराम मांझी और सम्राट चौधरी ने एक ही प्रवृति की ऐसी दर्जनों घटनाओं में केवल एक ही घटना के एक ही दोषी के साथ कथित हाफ कारवाई करवाकर उसे जातीय रंग दिया लेकिन जैसे ही शेष सभी घटनाओं के समस्त 99.99% आरोपी इनके स्वयं की जाति अथवा अनुकूल सामाजिक समीकरण के निकले तो कोई एनकाउंटर नहीं, किसी की जाति सार्वजनिक नहीं और कोई खबर नहीं बनने दी। ऐसे निर्लज्ज लोगों ने ईश्वर और सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान कर श्रद्धापूर्वक “बिना भय-पक्षपात और राग-द्वैष के कर्तव्यों का निर्वहन” करने की शपथ ली है लेकिन ये अपनी ही शपथ भूल, संवैधानिक दायित्वों की धज्जियां उड़ा रहे है। इन लोगों ने बेशर्मी को ही अपना श्रृंगार समझ लिया है।0
0
Report
Advertisement
801503
Breaking -विक्रमशिला सेतु मरम्मत के लिए सिक्किम से पहुंची BRO की टीम,बेली ब्रिज हटाने का काम शुरु
Mainpura, Bihar:राजीव राम की रिपोर्ट। विक्रमशिला सेतु मरम्मत : सिक्किम से पहुंची BRO की टीम, बेली ब्रिज हटाने का काम शुरु।भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को लेकर अब बड़े स्तर पर काम शुरू हो गया है। सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद किए जाने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाए गए चार स्पैन के बेली ब्रिज को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बेली ब्रिज हटाने के लिए सिक्किम से बीआरओ यानी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की टीम भागलपुर पहुंची है। बीआरओ की टीम बड़े-बड़े क्रेन की मदद से बेली ब्रिज के हिस्सों को खोलकर सुरक्षित तरीके से हटाने में जुटी है। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर कुल चार स्पैन में बेली ब्रिज तैयार किया गया था। इसी के जरिए सात जून 2026 से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई थी। लेकिन अब स्थायी मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर इस हिस्से को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है। बेली ब्रिज हटने के बाद इन्हीं चार स्पैन पर ट्रस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसमें वह स्पैन भी शामिल है, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यानी अस्थायी बेली ब्रिज को हटाकर उसी स्थान पर स्थायी संरचना तैयार करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। मौके पर बड़े क्रेन लगाए गए हैं और बीआरओ की टीम बेली ब्रिज के अलग-अलग हिस्सों को खोलकर एक-एक कर हटा रही है। दरअसल, तीन मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में गिर गया था। इसके बाद सेतु पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। छोटे वाहनों के परिचालन को जारी रखने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज बनाया गया था। अब स्थायी समाधान के लिए सेतु पर बड़े स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। विक्रमशिला सेतु पर करीब तीन महीने तक परिचालन बंद रहने के दौरान गंगा में जलमार्ग को भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शुरू किया गया है। आज से बड़े जहाजों के जरिए लोगों की आवाजाही कराई जा रही है। ऐसे में सेतु के बंद रहने के दौरान जलमार्ग लोगों के लिए एक वैकल्पिक सफर का माध्यम बनेगा। फिलहाल विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। एक तरफ बीआरओ की टीम बेली ब्रिज हटाने में जुटी है, तो दूसरी तरफ चार स्पैन पर ट्रस ब्रिज निर्माण की तैयारी चल रही है। करीब तीन महीने में मरम्मत और ट्रस ब्रिज का निर्माण पूरा कर सेतु पर दोबारा परिचालन बहाल करने की योजना है।0
0
Report
801503
मृतक भरत तिवारी की माता आशा देवी शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ सत्य प्रकाश से मिली।
Mainpura, Bihar:राजीव राम मिल रिपोर्ट।भोजपुर के बिलौटी में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मृतक भरत तिवारी की माता आशा देवी शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ सत्य प्रकाश से मिलने उनके दफ्तर पहुंची। अपने कई अधिवक्ताओं के साथ वह DIG से मिलकर न्याय की मांग की। उनका कहना है कि न्याय प्रक्रिया में काफी विलंब हो रही है। FIR और एक दो व्यक्ति की गिरफ्तारी कर मामले को ठंडा बसते में रख दिया गया है। जबकि तात्कालिक थानाध्यक्ष के अलावा कई पुलिस अधिकारी इसके लिए दोषी हैं। भरत तिवारी की मां का कहना है कि मामले की जांच में सुस्ती बरती जा रही है। कई आरोपी जो अभी भी बाहर घूम रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।ऐसे में जांच भी प्रभावित होगी। भरत तिवारी की मां के साथ पहुंचे अधिवक्ताओं ने बताया कि यह मामला काफी संवेदनशील है और इस मामले को देख रहे डीआईजी से वे लोग मिलने पहुंचे हैं। ताकि जांच प्रक्रिया की गति को तेज किया जाए और भरत तिवारी को जल्द से जल्द न्याय चाहिए।0
0
Report
