icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
801503
RRRajiv RamFollow40m ago

विश्व हृदय दिवस पर डॉक्टर एनसीसी कैडेट्स और समाजसेवियों ने निकाली प्रभात फेरी

Mainpura, Bihar:विश्व हृदय दिवस पर डॉक्टर एनसीसी कैडेट्स और समाजसेवियों ने निकाली आरा शहर में प्रभात फेरी।विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार की सुबह आरा शहर में डॉक्टरो ने प्रभात फेरी जागरूकता के लिए निकाली। जिसका नेतृत्व इस अवसर पर डॉ अमित जायसवाल ने किया। इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांगण से शुरू होकर या प्रभात फेरी रमना मैदान होते हुए शहीद भवन रोड होते हुए वापस रेड क्रॉस सोसाइटी के पास आकर समाप्त हो गई। मौके पर आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हृदय रोग से बचने के लिए सुबह में टहलना बहुत जरूरी है। इस समय ज्यादातर लोग हृदय रोग से ग्रसित हो रहे हैं। डॉ अमित जायसवाल ने कहा कि हृदय रोग के काफी संख्या में इस समय मरीज देखने को मिल रहे हैं। या प्रभात फेरी निकालने का मुख्य उद्देश्य था लोगों को हृदय रोग के बारे में जागरूक करना. मौके पर आईएमए में के सचिव डॉ विकास सिंह, संभावना आवासीय विद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर अर्चना सिंह, डॉक्टर एसके रूंगटा, पद्मश्री डॉक्टर भीम सिंह भवेश, डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा, पूर्व वार्ड पार्षद राजू मेहता, डॉक्टर जीवेश, डॉक्टर मधुकर प्रकाश डॉक्टर विजय गुप्ता सहित काफी संख्या में एनसीसी कैडेट्स समाजसेवी और डॉक्टर मौजूद थे।
0
0
Report
Pinewz
801503
RRajivFollow5h ago

Exclusive: खुद भोजन की परेशानी झेली,फिर शुरू किया लंगर

Mainpura, Bihar:राजीव की रिपोर्ट। खुद भोजन की परेशानी झेली, फिर शुरू किया लंगर; 12 साल से गयाजी में रोज हजारों श्रद्धालुओं की सेवागया। पितृपक्ष मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गयाजी में पंजाब की टीम पिछले 12 वर्षों से लंगर चला रही है। वर्ष 2014 में शुरू हुआ यह लंगर आज हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन और सेवा का सहारा बना हुआ है। पंजाब निवासी विजय गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2013 में वे पूजा कराने के लिए गयाजी आए थे। उस दौरान दिनभर पूजा के बाद भोजन की परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी अनुभव के बाद उन्होंने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए लंगर शुरू करने का निर्णय लिया। दोस्तों ने आपस में सहयोग राशि जुटाई और वर्ष 2014 में पहली बार लंगर की शुरुआत की गई। लंगर में सुबह करीब 5 बजे से चाय, 8 बजे नाश्ता और इसके बाद दिनभर भोजन की व्यवस्था रहती है। प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालु यहां भोजन करते हैं। पंजाब से आए हलवाई और पूरी टीम पंजाबी शैली में पराठा, कढ़ी, राजमा, चावल सहित विभिन्न व्यंजन तैयार करती है। इस सेवा में 76 वर्षीय रामप्रकाश गुप्ता भी पूरी सक्रियता से जुटे हैं। वर्ष 2018 से लंगर सेवा से जुड़े रामप्रकाश गुप्ता अपने ग्रुप के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद घर बैठने के बजाय साथियों के साथ गयाजी आकर श्रद्धालुओं की सेवा करना बेहतर लगा। करीब 18-19 दिनों तक चलने वाली इस सेवा में टीम का उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी भेदभाव के भोजन उपलब्ध कराना और उनकी सेवा करना है।
0
0
Report
Pinewz
801503
RRajivFollow6h ago

गंडक नदी के तटबंध में आई दरार, बढ़ सकता है संकट...

Mainpura, Bihar:बगहा के निकट गंडक नदी का जल स्तर अब तक के उच्चतम फ्लड लेवल 90.90 मीटर को पार कर लगभग 35 सेमी. ऊपर चले जाने के कारण पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड के खैरतवा गांव में गंडक नदी के बाएं, चंपारण तटबंध के 4.00 किमी पर 10 मीटर लंबाई में अचानक धसान से एक minor Breach हो गया है। पानी खेतों में फ़ैल रहा है और चंपारण तटबंध के 9.50 किमी पर पुनः गंडक नदी में मिल जाएगा। इस टूटान के कारण बगहा-1 प्रखंड के अगस्तिया, खैरटवा एवं चन्द्रपुर ग्रामों के निचले इलाकों में पानी का फैलाव होने तथा सम्पर्कता प्रभावित होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 तीन किमी की दूरी पर है, परंतु वह बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि उस क्षेत्र में गंडक नदी में प्रवाह तेजी से घट रहा है। जल संसाधन विभाग की टीम स्थल पर पहुँच गई है और तटबंध मरम्मती का प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण द्वारा भी आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
No more articles to load
Advertisement
Back to top