222302
पिता के जेल जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई बेटी, मौत
Bendoopara, Uttar Pradesh:*परिवार ने लगाया फर्जी मुकदमे का आरोप,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़* सुलतानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के जफरापुर निवासी वीरेंद्र शुक्ला की करंट लगने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए बहमरपुर निवासी विनोद पांडे की 20 वर्षीय बेटी *शिखा पांडे* की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 13 अगस्त की शाम को जफरापुर निवासी वीरेंद्र शुक्ला सखौली गांव में लाइट बनाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में लम्भुआ थाने में बहमरपुर निवासी विनोद पांडे और लाइन मैंन अखिलेश के खिलाफ शुक्ला परिवार ने लंभुआ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विनोद पांडये की बड़ी पुत्री शिखा पांडये एमए फाइनल ईयर की छात्रा थी और गोपालपुर मधईयां में पढ़ाई करती थी। पिता के जेल जाने और आरोपी बनाए जाने से वह काफी आहत थी। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और आज रविवार को जिला अस्पताल ले जाते समय परिजनों की माने तो रास्ते में ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांडये परिवार का आरोप है कि विनोद पांडेय इस घटना में किसी भी तरह से दोषी नहीं थे, बावजूद इसके उन्हें फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेज दिया गया, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से टूट गया था। ।0
0
Report
222302
दबंगों ने किया व्यक्ति पर जानलेवा हमला,अस्पताल में चल रहा इलाज
Bendoopara, Uttar Pradesh:सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी निवासी पीड़ित राजेश सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष का आरोप है कि वह गांव के पास ही दियरा रोड पर स्थित पंडित पान भंडार की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ आते हैं और उनसे कहा "तुम यहां गुंडई कर रहे हो"। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने फायरिंग करने की कोशिश की और पिस्टल की बट से राजेश सिंह पर हमला कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। हल्ला-गुहार मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। पीड़ित का आरोप है कि बीते 12 जुलाई की शाम को भी इनके दुकान पर फायरिंग की गई थी जिसकी सूचना थाने पर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
222302
बिजली का तार ठीक करते समय करेंट की चपेट में आया युवक, मौत
Bendoopara, Uttar Pradesh:सुलतानपुर। कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के सखौली गांव में बृहस्पतिवार को एलटी लाइन ठीक करने के दौरान करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जफरापुर निवासी बीके शुक्ल पुत्र रामचंद्र गुरुवार की देर रात बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान उसे तेज करेंट लग गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
222302
युवक को जहर देकर मारने का परिजनों ने लगाया आरोप
Lambhua, Uttar Pradesh:लंभुआ सुल्तानपुर। अमेठी जिले के पीपरपुर थाना के टिकावर निवासी सरिता सिंह न लंभुआ कोतवाली में तहरीर दिया है कि उनका लड़का प्रकाश उर्फ हर्ष सिंह लंभुआ म एके खाद की दुकान पर कई वर्षों से काम करता था उन्हीं के घर पर रहता भी था। एक साल पहले सभानगर बाजार में खाद बीज की दुकान खोल ली। आरोप है कि जब उसका लड़का दुकान संचालक से अपने पैसे की मांग करता था तो वह देने से मना कर देते थ। 20 सितंबर को दुकान संचालक ने हिसाब के बहाने बुलाकर सल्फास खिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलीं जांच की जा रही है।0
0
Report
222302
पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन बदमाश पकडें गये
Lambhua, Uttar Pradesh:सुलतानपुर-लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मुरली नहर पर बीती रात चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। भागते समय बदमाशों की बोलेरो गाड़ी गड्ढे मे फंस गई। पुलिस ने पकडने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दिया। जबाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें तीन बदमाश के पैर मे गोली लगीन और पकडे गये।पकड़े गए बदमाशों की पहचान जौनपुर के अजय नोना उर्फ सनी, जितेंद्र वर्मा और अम्बेडकर नगर के रहने वाले है। तीन फरार होने मे कामयाब रहे जिसे पुलिस तलाश कर रही हैं।0
0
Report
