ट्रक में छुपा कर रखे 79 किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद
Varanasi, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली...
- चेकिंग के दौरान ट्रक से 79.5 किलो अवैध गांजा बरामद
- ट्रक चला रहा एक शातिर तस्कर गिरफ्तार
- ड्राइवर केबिन और डाले के बीच बने रैक से गांजा बरामद
- बरामद गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपये
- गिरफ्तार तस्कर की पहचान दीपचन्द्र, निवासी औरैया के रूप में हुई
- उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार ले जाने की थी योजना
- ट्रक नंबर UP65ET0688 से बरामद हुआ गांजा सीज, ट्रक सीज
- अलीनगर थाना के पचफेड़वा इलाके में रिंग रोड के पास मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी.
विजुअल
जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने बोला हमला
Varanasi, Uttar Pradesh:
चंदौली।
जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल किया।
एसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस को पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारी एसपी को हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते रहे।
पुलिस की सख्ती के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय तक नहीं पहुंच सके। बाद में सदर क्षेत्राधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिले में लूट, हत्या, चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया गया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अपराध पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बाइट – देवेंद्र सिंह मुन्ना, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस
बाइट – अरुण कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, चंदौली
