230001
अनाम अहमद बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर प्रतापगढ़ निवासी अनाम अहमद को समाजवादी लोहिया वाहिनी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। अनाम अहमद निवासी अहमद नगर, सदर बाजार, प्रतापगढ़ को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अनाम अहमद समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा एवं सक्रिय पदाधिकारियों को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अनाम अहमद के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूती देने के साथ पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।0
0
Report
230001
गुरुजी की पहली पुण्यतिथि पर छलक उठीं आंखें, भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजली
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बीरापुर बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार को उस समय माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया, जब पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित लक्ष्मी नारायण पांडेय 'गुरुजी' की प्रथम पुण्यतिथि पर सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। मंच पर सजी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं। गुरुजी की यादों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरुजी का जाना केवल एक व्यक्ति की विदाई नहीं, बल्कि संगठन और समाज के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी का सपना था कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला एक परिवार बने। आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर उनके इसी सपने को साकार करें। आलोक पांडेय ने कहा कि राजनीतिक जीवन संघर्षों से भरा होता है। जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति को अनेक कठिनाइयों और अपमान का सामना करना पड़ता है, लेकिन स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय गुरुजी ने कभी अपने सिद्धांतों और सेवा भाव से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान दिया और अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व आज भी हजारों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुजी के अभिन्न सहयोगी आचार्य राजेश्वर दूबे ने की। उन्होंने अपने संबोधन में गुरुजी के साथ बिताए गए अनेक संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी ने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने कभी पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि जनता की भलाई के लिए राजनीति की। यही कारण है कि उनके निधन के एक वर्ष बाद भी लोग उन्हें उतनी ही श्रद्धा और सम्मान से याद कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में कई वक्ता भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि गुरुजी का स्नेह, मार्गदर्शन और अपनापन आज भी हर कार्यकर्ता को याद आता है। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन उनके आदर्श, विचार और जनसेवा का मार्ग हमेशा नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, अशोक सरोज, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, रानीगंज मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, गौरा मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री सत्यम शुक्ला, भाजपा नेता बृजेश यादव, दिनेश दूबे, अनिल सिंह, प्रवीण मौर्य, निसार अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।0
0
Report
230001
आखिर क्यों निशाना बनाए जा रहे हैं पत्रकार? महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की घटना पर जर्नलिस्ट काउंस
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ -गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ कथित अभद्रता की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। डाॅ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकार लगातार विभिन्न परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें कवरेज के दौरान अभद्र व्यवहार, हमले, धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा पत्रकारों के साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबे समय से लंबित पत्रकार सुरक्षा कानून के विधेयक को अविलंब मंजूरी देकर प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि देशभर के पत्रकार निर्भय होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। डाॅ. सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा केवल पत्रकारों का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा विषय है। यदि पत्रकार सुरक्षित नहीं होंगे तो निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता भी प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से इस विषय पर गंभीर और ठोस कदम उठाने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
230001
अमृत सरोवर का निर्माण न होने की शिकायत
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। अमृत सरोवर का निर्माण न होने की शिकायत, तालाब को जेसीबी से बेतरतीब खुदवाकर छोड़ा, अधूरे बने तालाब से ग्रामीणों में आक्रोश, तालाब में फंसकर एक गाय की मौत का आरोप, ब्लॉक प्रमुख पर बिना वृक्षों को हटाए खुदवाने का आरोप, अमृत सरोवर के नाम पर हुई भ्रष्टाचार की जांच की मांग की, ग्रामीण अजय सिंह रिंटू ने सीडीओ से प्रकरण की जांच की मांग की, मांधाता ब्लॉक के कोहला ग्रामसभा का मामला,0
0
Report
230001
मंदिर के प्रशासक विजय सिंह आर्य ने प्रेसवार्ता कर लगाए आरोप
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़, आर्य समाज मंदिर में लाखों का घोटाले का आरोप, मंदिर के प्रशासक विजय सिंह आर्य ने प्रेसवार्ता कर लगाए आरोप, 77 लाख रूपये की हेराफेरी का आरोप, हेराफेरी करने वालों को आजीवन के लिए किया गया निष्काषित, FIR दर्ज कराकर होगी आरोपियों से रिकवरी : विजय सिंह आर्य, पदाधिकारियों ने अपने व बेटे व पत्नी के नाम से दुकानें कराई है एलॉट, नगर कोतवाली के आर्य समाज मंदिर का मामला,0
0
Report
