icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow2 Oct 2026, 09:05 am

रेउसा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई।युवक अ

Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई।युवक अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया हुआ था।नहाते समय तीनों दोस्त गहरे पानी में डूब गए।ग्रामीणों ने दो दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि एक युवक की डूबकर मौत हो गई।मृतक तालिब लखनऊ का रहने वाला था।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।यह पूरा मामल रेउसा थाना क्षेत्र के बारिन पुरवा का है। बताते चले गांव के हीं रहने वाले मुन्ना के लड़के की शुक्रवार को शादी थी।शादी समारोह में तालिब भी शामिल होने आया था।तालिब गांव कभी रहने वाला है लेकिन वह लखनऊ में रहकर काम करता था।बताते है कि तालिब अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने चला गया।नहाते समय तालिब सहित उसके दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।शोर शराबा सुनकर गांव के कुछ लोग भागकर मौके पर पहुंचे और सब रहे दो युवकों को किसी तरह से पानी से सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन ग्रामीण तालिब के गहरे पानी में चले जाने से उसे बचा नहीं पाए।स्थानीय गोताखोरों ने किसी तरह से तालिब को पानी में खोजकर बाहर निकाला और उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद तालिब के परिवार वालो में कोहराम मचा गया वही शादी समारोह में भी मातम छा गया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
0
0
Report
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow26 Sept 2026, 06:28 am

48 घंटे की लगातार बारिश से रेउसा बेहाल, सीएचसी परिसर में भरा पानी सीतापुर जिले में पिछले 48 घंटे से

Kharoha, Uttar Pradesh:48 घंटे की लगातार बारिश से रेउसा बेहाल, सीएचसी परिसर में भरा पानी सीतापुर जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। रेउसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर और मरीजों के वार्डों में पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते दवाइयों के खराब होने की आशंका भी जताई जा रही है। सीएचसी परिसर में बने सरकारी आवास भी बारिश के पानी और छत से टपकते पानी से प्रभावित हैं। चिकित्सकों और कर्मचारियों को आवास छोड़कर अस्पताल परिसर के सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है।
0
0
Report
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow24 Sept 2026, 01:25 pm

यूपी के सीतापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रेउसा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आय

Khar Hara, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रेउसा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंजीकृत 159 जोड़ों में से 150 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जबकि 9 जोड़े किसी कारणवश समारोह में शामिल नहीं हो सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन और अतिथि मौजूद रहे। रेउसा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अलग-अलग विकासखंडों से पहुंचे 150 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इनमें रेउसा ब्लॉक के 59, सकरन के 22, रामपुर मथुरा के 35, बेहटा के 21, लहरपुर के 12 और बिसवां का एक जोड़ा शामिल रहा। समारोह में 140 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इस दौरान वर-वधू और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, बीडीओ रेउसा प्रवीण जीत, बीडीओ रामपुर मथुरा, बीडीओ लहरपुर प्रदीप चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लवकुश तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चौहान, थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow23 Sept 2026, 01:29 pm

बभ्भनावा गांव में धूमधाम से मनाया गया जलविहार कार्यक्रम बभ्भनावा, सीतापुर। बभ्भनावा गांव में बुधवार

Kharoha, Uttar Pradesh:बभ्भनावा गांव में धूमधाम से मनाया गया जलविहार कार्यक्रम बभ्भनावा, सीतापुर। बभ्भनावा गांव में बुधवार को जलविहार कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक परंपरा के अनुसार जलविहार कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में ढोल बजाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। ढोल की थाप और धार्मिक जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। गांव की गलियों से निकली शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जलविहार कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने धार्मिक आयोजन की सफलता और गांव में सुख-शांति की कामना की। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि जलविहार कार्यक्रम गांव की पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसे ग्रामीण मिल-जुलकर हर वर्ष उत्साह के साथ मनाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
0
0
Report
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow21 Sept 2026, 01:53 pm

रेउसा में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा लाभार्थी मेला, विधायक ने गिनाए विकास कार्य रेउसा। खंड विकास

Khar Hara, Uttar Pradesh:रेउसा में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा लाभार्थी मेला, विधायक ने गिनाए विकास कार्य रेउसा। खंड विकास कार्यालय सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने योजनाओं की पात्रता, लाभ लेने की प्रक्रिया तथा सरकार की ओर से संचालित सुविधाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में विधायक ज्ञान तिवारी ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, पुल और पुलिया निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। लाभार्थी मेले में विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों और ग्रामीणों ने पहुंचकर विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने अपनी समस्याएं भी संबंधित अधिकारियों के सामने रखीं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण जीत, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष लवकुश तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं और अनुदेशक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Back to top