बारां जिले के सीसवाली कस्बे में बरसाती नाले में उफान के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। नाले के ऊपर बने पुल पर करीब दो फीट तक पानी बह रहा है जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। इस पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। बारिश के कारण नाले का पानी पुलिया के ऊपर बह रहा है फिर भी लोग इसे पार करने से नहीं चूक रहे, जिससे जानमाल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।