284204
गुरसराय में धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण दिवस
Mauranipur, Uttar Pradesh:गुरसराय। दिगंबर जैन मंदिर गुराई बाजार में भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण दिवस बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में जैन समाज के श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान पुरुषों द्वारा भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं विधान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सिंघई परिवार की ओर से मंदिर के शिखर पर कलश एवं छत्र चढ़ाया गया। वहीं महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर दीप प्रज्ज्वलित किए और भगवान महावीर स्वामी को लाडू अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुनिश्री के प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु एकत्रित हुए। प्रवचन के उपरांत श्रद्धालु मंदिर से दीपक लेकर अपने-अपने घर पहुंचे और वहां भी भगवान की पूजा-अर्चना की। जैन समाज में भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याण दिवस का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान महावीर का संदेश 'जियो और जीने दो' आज भी मानवता, अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाता है।0
0
Report
284204
मऊरानीपुर में कच्ची शराब का कारोबार बेखौफ! आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। जगह-जगह खुलेआम कच्ची शराब बेचे जाने के आरोप हैं। हैरानी की बात यह है कि कई बार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही। दीपावली के त्योहार पर जहां लोग खुशियां मना रहे हैं, वहीं मऊरानीपुर में अवैध शराब का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। कच्ची शराब के सेवन के बाद लड़खड़ाते और गिरते-पड़ते लोगों के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता युवाओं के भविष्य को लेकर है। नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय स्तर पर आबकारी विभाग की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर वायरल वीडियो और खुलेआम बिक्री के आरोपों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
284204
मऊरानीपुर: तहसील दिवस में एसपी ग्रामीण ने सुनीं जनसमस्याएं,समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Ghatkotra, Uttar Pradesh:झांसी। मऊरानीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने प्रतिभाग कर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर भी मौजूद रहे। तहसील दिवस में पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।0
0
Report
Advertisement
284204
मऊरानीपुर: नशे में कार चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, पूर्व ग्राम प्रधान गंभीर घायल....
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव उर्फ मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक दुकान पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक कार लेकर निकला और नशे की हालत में वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार ऑटो से जा टकराई। हादसे के बाद कार सवारों ने गाड़ी पीछे की और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने मऊरानीपुर कोतवाली में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।0
0
Report
284204
गुरसराय में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
Dhimloni, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसराय में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मप्र के लोंडी निवासी 55 वर्षीय प्रमोद पटेल की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पंडोखर निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
