icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
275101
PRPraveen RaiFollow1h ago

सघन चेकिंग अभियान में 270 वाहनों का किया गया चालान

Mau, Uttar Pradesh:मऊ-पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनो व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत 36 टीम गठित कर जनपद के 45 स्थानों पर बदल बदलकर लगभग 1400 सदिग्ध वाहनो/व्यक्तियो को चेक किया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्याम शंकर पाण्डेय ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन न करने पर 270 वाहनों को विभिन्न धाराओ में चालान किया गया साथ ही साथ अन्य लोगों को हिदायत भी दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।
0
0
Report
Pinewz
275101
Pravin RaiPravin RaiFollow1d ago

डीआइजी आजमगढ़ एवं एसपी मऊ ने थाने का किया निरीक्षण!दिए आवश्यक निर्देश

Mau, Uttar Pradesh:मऊ- डीआइजी सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के साथ थाना दोहरीघाट का औचक निरीक्षण किया। जिसमें थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक(न्यायालय) ,भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर,जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा ,महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह , सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने हेतु निर्देशित किया गया व गैंगेस्टर गुंडा एक्ट एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता पूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए । साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाने पर आये नये रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफिंग किया गया ब्रीफिंग के दौरान रिक्रूट को पुलिस सेवा के मूलभूत सिद्धांतों—अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा—के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ड्यूटी के दौरान पालन की जाने वाली कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन से शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में निर्देशित किया गया। रिक्रूट से प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी समझ का आकलन किया गया तथा उन्हें घटनास्थल पर साक्ष्य संरक्षण, रिपोर्टिंग प्रक्रिया, तथा वरिष्ठ अधिकारियों को समय से सूचना देने के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही, सभी रिक्रूट्स को शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन एवं टीम वर्क पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए तथा यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ करेंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट संजय त्रिपाठी व अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Pinewz
275101
Pravin RaiPravin RaiFollow1d ago

ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में कांस्टेबल क दर्दनाक मौत! डीआइजी ने दी श्रद्धांजलि

Mau, Uttar Pradesh:घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। गोरखपुर–मऊ हाईवे पर बनियापार तिराहे के पास रात्रि गश्त के दौरान कोतवाली घोसी की द्वितीय मोबाइल जीप को एक अज्ञात ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में जीप में सवार उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रीतम कुमार यादव, चालक हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव और पीआरडी जवान ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चालक हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव को रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि पवन कुमार यादव वाराणसी के निवासी थे। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। *मौके पर पहुंचे डीआईजी व एसपी, अधिकारियों ने लिया हादसे का जायजा* डीआईजी सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ घोसी जितेंद्र सिंह तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
275101
Pravin RaiPravin RaiFollow1d ago

लापता महिला का मिला शव जांच में जुटी पुलिस

Mau, Uttar Pradesh:घोसी,मऊ। कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा गांव में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब सिवान में 28 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा चौहान का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसको लेकर वह पहले भी कई बार घर छोड़ चुकी थी। बुधवार देर शाम महिला और उसका प्रेमी कोतवाली पहुंचे थे जहां दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद वे नहीं माने और इसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए। इसी बीच गुरुवार शाम करीब चार बजे सरहरा गांव के सिवान में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपने पीछे पति अखिलेश चौहान, 3 वर्षीय पुत्र आनंद और 4 वर्षीय पुत्री आरुषि को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
0
0
Report
Pinewz
275101
Pravin RaiPravin RaiFollow3d ago

मऊ पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन 481 रिक्रूट आरक्षियों ने लिया राष्ट्र सेवा की सपथ

Mau, Uttar Pradesh:मऊ-जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड पर आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ (Passing Out Parade) समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई और मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट पुलिसिंग' के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। महोदय ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता में जिलाधिकारी मऊ प्रवीण कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की विशेष उपस्थिति व कुशल पर्यवेक्षण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व समस्त क्षेत्राधिकारी/ अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति से नवागत आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया। प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। *गरिमापूर्ण परेड और निरीक्षण-* मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल और ड्रिल के उच्च स्तर ने उपस्थित सभी अधिकारियों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षुओं के समन्वय और अनुशासन की मुख्य अतिथि महोदय ने खुले मन से प्रशंसा की। *राष्ट्र सेवा और संविधान की शपथ-* समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न विधाओं (इण्डोर एवं आउटडोर) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने नए प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि— "अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और
0
0
Report
Advertisement
Back to top