icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
275101
Pravin RaiPravin RaiFollow3h ago

मऊ पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन 481 रिक्रूट आरक्षियों ने लिया राष्ट्र सेवा की सपथ

Mau, Uttar Pradesh:मऊ-जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड पर आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ (Passing Out Parade) समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई और मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट पुलिसिंग' के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। महोदय ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता में जिलाधिकारी मऊ प्रवीण कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की विशेष उपस्थिति व कुशल पर्यवेक्षण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व समस्त क्षेत्राधिकारी/ अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति से नवागत आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया। प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। *गरिमापूर्ण परेड और निरीक्षण-* मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल और ड्रिल के उच्च स्तर ने उपस्थित सभी अधिकारियों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षुओं के समन्वय और अनुशासन की मुख्य अतिथि महोदय ने खुले मन से प्रशंसा की। *राष्ट्र सेवा और संविधान की शपथ-* समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न विधाओं (इण्डोर एवं आउटडोर) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने नए प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि— "अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और
0
0
Report
Pinewz
275101
Pravin RaiPravin RaiFollow3h ago

स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर हिंदू जागरण समिति ने दिया ज्ञापन

Mau, Uttar Pradesh:मऊ- जनपद समेत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के बीच हिंदू जागरण समिति ने जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपकर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में लगाए गए स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग करते हुए बिजली विभाग की कार्य प्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर योजना को लागू करने का उद्देश्य भले ही बेहतर बिजली व्यवस्था प्रदान करना रहा हो लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना आमजन के लिए परेशानी का सबक बन गई है बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा हाल ही में प्रदेश के सभी जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है और कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जन भावनाओं का सम्मान किया है साथ ही मांग की है कि जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं अब उनकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जब तक तकनीकी रिपोर्ट संतोषजनक ना आ जाए तब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज एवं प्रांतीय मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई है मीटर में तकनीकी खामियों की वजह से गलत रीडिंग आ रही है जिससे उपभोक्ताओं को गलत बिल का भुगतान करना पड़ा है गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है हिंदू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि समुचित तकनीकी परीक्षण और गुणवत्ता जांच के इस प्रकार के मिटरो को जबरन लगाया जाना उचित नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं के बिना सहमति के मीटर बदले जा रहे हैं जो पूरी तरह से अन्याय पूर्ण है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जन आंदोलन तेज किया जाएगा हिंदू जागरण समिति प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल एवं प्रांत मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि हिंदू जागरण समिति हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार का जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन आम जनता के परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के मनमानापन और तानाशाही को भी किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं किया जाएगा इस अवसर पर गुड्डू सोनकर आदित्य रंजन सिंह शुभम गुप्ता नंदकिशोर सिंह योगेंद्र प्रजापति अभिषेक गुप्ता अंकित प्रजापति राजकुमार मौर्य सत्येंद्र सोनकर अमित कुमार सिंह पटेल करनल सिंह उदय गोढ रामाशीष यादव ध्रुव सिंह नखडू साहनी शशि सिंह सुनील चौहान प्रतिभा सिंह रीता सिंह शांति देवी सरिता गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।
0
0
Report
Pinewz
275101
Pravin RaiPravin RaiFollow4h ago

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में मिला युवक का शव हत्या की आशंका

Mau, Uttar Pradesh:रतनपुरा,मऊ।जनपद मऊ अंतर्गत हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव के रेहिया पूरवे के सिवान में गांव से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सोमवार की सुबह उसी गांव के रहने वाले विपुल यादव पुत्र भूपेन्द्र (17) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार अरदौना के रेहिया पुरवा निवासी विपुल चोरपा के हरिश्चंद्र दुलारी इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र था।रविवार की रात्रि खाना खाने के बाद घर में सोया हुआ था ।इसी दौरान रात्रि के लगभग 11 बजे किसी ने फोन कर उसे बुलाया जिसके बाद वह बाहर चला गया। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि शौच आदि लिए सिवान में गया।काफी देर बीतने के बाद विपुल वापस नहीं आया तो घर वालों उसकी खोजबीन शुरू की किंतु वह कहीं नहीं मिला।और प्रातः काल गांव के बाहर कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में उसकी शव पाया गया।मृतक के सिर में चोट के निशान देखे गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची कुछ ही देर बाद सीओ एवं एएसपी अनूप कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और बारीकी से जांच किया । घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों द्वारा तरह तरह की चर्चा करते देखे गए। कुछ इसके पीछे लड़कों का आपसी विवाद तो कुछ प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे थे। वैसे घटना के वास्तविक कारणों का पता तो पुलिस की जांच के बाद ही चलेगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना था कि मामले की तहरीर मिल गई है, हत्या मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कार्यवाही की जा रही। मृतक की मोबाइल का अभी तक कोई अता-पता नहीं है । *बुझ गया घर का चिराग* मृतक विपुल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।उसकी हत्या के बाद मां लक्ष्मी देवी व दादा राम अवतार व दादी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। परिजन मामले में तत्काल कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से निहोरा करते हुए शव को विच्छेदन हेतु ले जाने से मना करने लगे किंतु एएसपी अनूप कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने के बाद मृतक छात्र का शव लेकर पुलिस विच्छेदन घर के लिए रवाना हुई।वैसे इस घटना के बाद लोग सहमें हुए हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
No more articles to load
Advertisement
Back to top